News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर शेरघाटी मे बिस्तर पर चढ़ा करैत सांप, झाड़ फूंक मे बिता समय, मजदूर की मौत

शेरघाटी मे बिस्तर पर चढ़ा करैत सांप, झाड़ फूंक मे बिता समय, मजदूर की मौत

Category: शहर | Date: 08 Aug 2026 | 👁️ Views: 296

शेरघाटी थाना क्षेत्र के चितावकला गांव में शुक्रवार की देर रात करैत सांप के डंसने से एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चितावकला गांव निवासी उपेंद्र साव के रूप में हुई है। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने परिवार का इकलौता कमाने वाला सदस्य था। उसके चार बच्चे हैं, जिनमें दो बेटियां और दो बेटे हैं। चारों बच्चे नाबालिग हैं। ग्रामीणों से मिली जानकारी के अनुसार, उपेंद्र साव रोज की तरह मजदूरी करने के बाद देर शाम अपने घर लौटे थे। खाना खाने के बाद वह अपने कमरे में सोने चले गए। रात करीब दो बजे अचानक उनके बिस्तर पर करैत सांप चढ़ गया और उसने उनके बाएं पैर में डंस लिया। सांप के डंसने के बाद उपेंद्र की हालत बिगड़ने लगी। बताया जाता है कि सांप के डंसने की जानकारी मिलने के बाद स्वजन उन्हें तत्काल अस्पताल ले जाने के बजाय झाड़-फूंक कराने में लग गए। इसी दौरान काफी समय बीत गया और उपेंद्र की स्थिति लगातार गंभीर होती चली गई। बाद में उनकी मौत हो गई। ग्रामीणों का कहना है कि अगर सांप के डंसने के तुरंत बाद उन्हें अनुमंडलीय अस्पताल ले जाया जाता तो संभवत: उनकी जान बच सकती थी। उपेंद्र साव की मौत के बाद उनके परिवार के सामने आर्थिक संकट भी खड़ा हो गया है। वह मजदूरी कर अपने चारों बच्चों और परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी मौत से पत्नी और चारों नाबालिग बच्चों का सहारा छिन गया है। घटना के बाद गांव में भी शोक का माहौल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को तत्काल आर्थिक सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है। घटना की सूचना मिलने के बाद शेरघाटी थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए गया स्थित अनुग्रह नारायण मगध मेडिकल सह अस्पताल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है इधर, शेरघाटी की अंचलाधिकारी उषा कुमारी ने बताया कि सर्पदंश से मौत के मामले में सरकार की ओर से मिलने वाले निर्धारित मुआवजे का लाभ पीड़ित परिवार को दिलाने का हरसंभव प्रयास किया जाएगा। आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराकर जल्द से जल्द सहायता उपलब्ध कराने की कोशिश की जाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News