News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम अपराध बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद

Category: अपराध | Date: 21 Jul 2026 | 👁️ Views: 2387

बिहार के गया जिले के बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव के निजी बॉडीगार्डों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना झारखंड के चतरा जिले की बताई जा रही है, जहां रॉकी यादव के एक निजी बॉडीगार्ड ने दूसरे बॉडीगार्ड को गोली मार दी। गोली लगने से बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और रॉकी यादव की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है। बताया जा रहा है कि बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव चतरा जिले में बाईपास निर्माण कार्य से जुड़े काम करवा रहे थे, रॉकी यादव रमीया कंस्ट्रक्शन के मालिक बताए जाते हैं और इसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से चतरा में बाईपास निर्माण का कार्य कराया जा रहा है। जानकारी के मुताबिक, किसी काम को लेकर रॉकी यादव चतरा के एसपी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोनों निजी बॉडीगार्ड गाड़ी में ही मौजूद थे। इसी बीच दोनों बॉडीगार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया। बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत खैनी मांगने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बिगड़ गया कि एक बॉडीगार्ड ने दूसरे बॉडीगार्ड पर गोली चला दी। गोली बॉडीगार्ड की आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई। वीओ - घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चलाने के आरोपी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस गाड़ी में दोनों बॉडीगार्ड मौजूद थे, उस वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों बॉडीगार्डों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने की नौबत क्यों आई। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया कि एक बॉडीगार्ड ने अपने ही साथी बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2387 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1658 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 981 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 900 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 792 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 636 Views
📤 Share News