News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे

गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे

Category: गया | Date: 10 May 2026 | 👁️ Views: 1654

शहर की ए0पी0 कॉलोनी स्थित शांति निकेतन एकेडमी व अर्चना हाउस कटारी हिल रोड, गोविन्दपूरम,रौना (चाकन्द), गया मे धूमधाम सें मनाया गया मदर्स डे. आयोजन में कक्षा प्रथम से जायरा हसन,माहीरा जरीन,आवेशा ,आस्था, आदित्य, दनयाल और अनन्या कुमारी ने तु तो मिला सौंग , कक्षा द्वितीय से माहीरा, मायरा, अनाबिया और प्रतिका, मैैत्रया, अबु हंजाला सौंग गुदगदी , क्लास जूनियर केजी, सेनिअर केजी और नर्सरी से अकांक्षा, शोभित, आदित्य, रिद्धि , आदिती, सार्मथ, श्रेयण, सानवी और उमैरा ने मेरी मां प्यारी मां गाने पे नृत्य प्रस्तुत किया | जूनियर छात्र - छात्राओं की माताओं ने भी हिस्सा लिया। माताओं और छात्रों के लिए म्युजिकल चैयर,पिक द कप, ब्लो द कैंडल ब्लांइड बलून ब्लास्ट, पासिंग द पार्सल, बौल रेस आयोजित किया गया तथा सभी माताओं/ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया | बच्चों ने माताओं के सम्मान में नृत्य समर्पित किया :- मेरे लिए तुम काफी हो, गाना प्रस्तुत करके सभी को मनमोहित कर दिया, साथ ही छात्र-छात्राओं ने मदर्स डे पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए | इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने माताओं के योगदान और समर्पण को याद किया| मदर्स डे के आयोजन पर शिक्षिकाओं ने कहा कि मदर्स डे मनाने का हमारा उद्देश्य हमारे जीवन में माँ के योगदान व हमारे प्रति स्नेह, लगाव और त्याग को सम्मानित करना है | इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न जी ने माँ की महिमा का वर्णन करते हुए उसे त्याग, प्रेम, दया और स्नेह की मूर्ति बताया कि सृष्टि का पहला शब्द " माँ " हीं है। जिसकी छाया में मनुष्य ही नहीं देवता भी स्वयं को आनंदित अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की मूक भाषा को समझती है। और उन्होने बच्चों को जीवन में माँ के महत्व और भूमिकाओं के बारे में बताया और बच्चों को माँ का हृदय कभी नहीं दु:खाने एवं उनका आदर करने की बात कही. साथ ही विद्यालय का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रम, आयोजन विद्यालय समय-समय पर करता रहता है जिससे बच्चों में संस्कार ज्ञान व समझ विकसित करना है जो की शिक्षा की उपयुक्त पद्धति है | साथ हीं छात्र-छात्राओं ने मदर्स डे पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया। इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में अर्श हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर कविता निश्चल, डॉ नवनीत निश्चल एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News