गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
Category: गया | Date: 10 May 2026 | 👁️ Views: 1711
शहर की ए0पी0 कॉलोनी स्थित शांति निकेतन एकेडमी व अर्चना हाउस कटारी हिल रोड, गोविन्दपूरम,रौना (चाकन्द), गया मे धूमधाम सें मनाया गया मदर्स डे.
आयोजन में कक्षा प्रथम से जायरा हसन,माहीरा जरीन,आवेशा ,आस्था, आदित्य, दनयाल और अनन्या कुमारी ने तु तो मिला सौंग , कक्षा द्वितीय से माहीरा, मायरा, अनाबिया और प्रतिका, मैैत्रया, अबु हंजाला सौंग गुदगदी , क्लास जूनियर केजी, सेनिअर केजी और नर्सरी से अकांक्षा, शोभित, आदित्य, रिद्धि , आदिती, सार्मथ, श्रेयण, सानवी और उमैरा ने मेरी मां प्यारी मां गाने पे नृत्य प्रस्तुत किया | जूनियर छात्र - छात्राओं की माताओं ने भी हिस्सा लिया। माताओं और छात्रों के लिए म्युजिकल चैयर,पिक द कप, ब्लो द कैंडल ब्लांइड बलून ब्लास्ट, पासिंग द पार्सल, बौल रेस आयोजित किया गया तथा सभी माताओं/ छात्र-छात्राओं को पुरस्कार से सम्मानित किया गया | बच्चों ने माताओं के सम्मान में नृत्य समर्पित किया :- मेरे लिए तुम काफी हो, गाना प्रस्तुत करके सभी को मनमोहित कर दिया, साथ ही छात्र-छात्राओं ने मदर्स डे पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए |
इस मौके पर विद्यालय प्रबंधन ने माताओं के योगदान और समर्पण को याद किया|
मदर्स डे के आयोजन पर शिक्षिकाओं ने कहा कि मदर्स डे मनाने का हमारा उद्देश्य हमारे जीवन में माँ के योगदान व हमारे प्रति स्नेह, लगाव और त्याग को सम्मानित करना है |
इस मौके पर विद्यालय के चेयरमैन हरि प्रपन्न जी ने माँ की महिमा का वर्णन करते हुए उसे त्याग, प्रेम, दया और स्नेह की मूर्ति बताया कि सृष्टि का पहला शब्द " माँ " हीं है। जिसकी छाया में मनुष्य ही नहीं देवता भी स्वयं को आनंदित अनुभव करते हैं। उन्होंने कहा कि मां ही बच्चे की मूक भाषा को समझती है। और उन्होने बच्चों को जीवन में माँ के महत्व और भूमिकाओं के बारे में बताया और बच्चों को माँ का हृदय कभी नहीं दु:खाने एवं उनका आदर करने की बात कही. साथ ही विद्यालय का उद्देश्य ऐसे कार्यक्रम, आयोजन विद्यालय समय-समय पर करता रहता है जिससे बच्चों में संस्कार ज्ञान व समझ विकसित करना है जो की शिक्षा की उपयुक्त पद्धति है |
साथ हीं छात्र-छात्राओं ने मदर्स डे पर विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया।
इस मौके मुख्य अतिथि के रूप में अर्श हॉस्पिटल के मैनेजिंग डायरेक्टर कविता निश्चल, डॉ नवनीत निश्चल एवं शहर के गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
←
Previous News
→
दीपक के प्रकाश से रौशन होगा बिहार : चन्दन यादव
Next News
रोटरी गया सिटी ने नेशनल विजेता तीरंदाजों को किया सम्मानित
🔥 Recent Top 5 News