होम
›
अपराध
›
बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
Category: अपराध | Date: 21 Jul 2026 | 👁️ Views: 421
बिहार के गया जिले के बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी के बेटे रॉकी यादव के निजी बॉडीगार्डों के बीच विवाद के बाद गोलीबारी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना झारखंड के चतरा जिले की बताई जा रही है, जहां रॉकी यादव के एक निजी बॉडीगार्ड ने दूसरे बॉडीगार्ड को गोली मार दी। गोली लगने से बॉडीगार्ड की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है और रॉकी यादव की गाड़ी को भी जब्त कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि बेलागंज की विधायक मनोरमा देवी के पुत्र रॉकी यादव चतरा जिले में बाईपास निर्माण कार्य से जुड़े काम करवा रहे थे, रॉकी यादव रमीया कंस्ट्रक्शन के मालिक बताए जाते हैं और इसी कंस्ट्रक्शन कंपनी के माध्यम से चतरा में बाईपास निर्माण का कार्य कराया जा रहा है।
जानकारी के मुताबिक, किसी काम को लेकर रॉकी यादव चतरा के एसपी से मिलने पहुंचे थे। इस दौरान उनके दोनों निजी बॉडीगार्ड गाड़ी में ही मौजूद थे। इसी बीच दोनों बॉडीगार्डों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया।
बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत खैनी मांगने को लेकर हुई थी। देखते ही देखते दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बिगड़ गया कि एक बॉडीगार्ड ने दूसरे बॉडीगार्ड पर गोली चला दी।
गोली बॉडीगार्ड की आंख के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन में उसे अस्पताल ले जाने का प्रयास किया गया, लेकिन उसकी मौत हो गई।
वीओ -
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गोली चलाने के आरोपी बॉडीगार्ड को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही जिस गाड़ी में दोनों बॉडीगार्ड मौजूद थे, उस वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि आखिर दोनों बॉडीगार्डों के बीच विवाद किस बात को लेकर हुआ और गोली चलाने की नौबत क्यों आई। पुलिस ने घटना से जुड़े साक्ष्यों को जुटाना शुरू कर दिया है और गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
फिलहाल इस सनसनीखेज वारदात के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं। आखिर मामूली विवाद ने इतना गंभीर रूप कैसे ले लिया कि एक बॉडीगार्ड ने अपने ही साथी बॉडीगार्ड की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है। जांच के बाद ही घटना की पूरी तस्वीर साफ हो पाएगी।
←
Previous News
→
गया हेड ऑफिस स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के माध्यम से मिला धमकी,डॉग स्क्वॉड ने की चप्पे चप्पे पर जांच
Next News
बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
🔥 Recent Top 5 News