होम
›
गया
›
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
Category: गया | Date: 07 Jul 2026 | 👁️ Views: 806
डोभी थाना क्षेत्र में मंगलवार को एनएच-19 स्थित पीपरघट्टी पार्क के समीप सड़क किनारे एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सुबह स्थानीय लोगों की नजर शव पर पड़ते ही इसकी सूचना डोभी थाना पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
पुलिस के अनुसार, मृतक की तत्काल पहचान नहीं हो सकी है। शव के पास से ऐसा कोई दस्तावेज या पहचान पत्र बरामद नहीं हुआ है, जिससे उसकी शिनाख्त की जा सके। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ-साथ मृतक की पहचान कराने का प्रयास कर रही है।
घटना की जानकारी मिलते ही घटनास्थल पर लोगों की भीड़ जुट गई। लोगों के बीच शव मिलने को लेकर तरह-तरह की चर्चाएं होती रहीं। हालांकि, पुलिस ने कहा है कि मौत के कारणों का स्पष्ट पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा।
डोभी थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। साथ ही आसपास के थानों को भी अज्ञात शव मिलने की सूचना भेजी गई है, ताकि यदि किसी व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज हो तो उसकी पहचान कराई जा सके।
थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। शव की पहचान होने और पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा।
←
Previous News
→
Big breaking शेरघाटी थाना से महज 500 मीटर दूर दो बंद घरों से लगभग 25 लाख की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
Next News
जन सहयोग शिविर में पहुंचे डीएम-एसपी, ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं; कई मामलों का मौके पर हुआ निष्पादन
🔥 Recent Top 5 News