News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › शहर › शेरघाटी मे अतिक्रमण खुद हटाएं, नहीं तो प्रशासन करेगा कार्रवाई

शेरघाटी मे अतिक्रमण खुद हटाएं, नहीं तो प्रशासन करेगा कार्रवाई

Category: शहर | Date: 21 Sep 2026 | 👁️ Views: 149

शेरघाटी शहर के सुदृढ़ीकरण और सौंदर्यीकरण के साथ यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित करने को लेकर सोमवार को गोला बाजार स्थित नारनौलिया अग्रवाल भवन में बैठक हुई। एसडीओ जतिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में अतिक्रमण, टोटो-ऑटो की पार्किंग, स्ट्रीट वेंडरों, मांस-मछली की दुकानों तथा फल-सब्जी मंडी के व्यवस्थित संचालन सहित कई मुद्दों पर चर्चा हुई। शहर के सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण के साथ यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ और सुचारू बनाने को लेकर सोमवार को गोला बाजार स्थित नारनौलिया अग्रवाल भवन में बैठक आयोजित की गई। अनुमंडल पदाधिकारी सह आईएएस अधिकारी जतिन कुमार की अध्यक्षता में हुई बैठक में शहर की यातायात व्यवस्था, अतिक्रमण, पार्किंग, स्ट्रीट वेंडरों और बाजार व्यवस्था को लेकर विस्तार से विमर्श किया गया। बैठक में शहर को व्यवस्थित बनाने के लिए प्रशासन और नगरवासियों के बीच समन्वय पर जोर दिया गया। बैठक की शुरुआत आगत अतिथियों को पौधा देकर सम्मानित करने के साथ हुई। नगर परिषद की कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी ने बैठक के उद्देश्य एवं संवाद के विषय पर प्रकाश डाला। इसके बाद एसडीओ जतिन कुमार ने नगरवासियों से खुले मन से चर्चा में भाग लेने और शहर की व्यवस्था में सुधार के लिए सुझाव देने की अपील की। उन्होंने कहा कि शहर की यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए ट्रैफिक पुलिस एवं होमगार्ड की तैनाती की गई है। वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करना होगा। नियम तोड़ने वालों के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन के प्रयास के साथ नगरवासियों का सहयोग भी जरूरी है। शहर की व्यवस्था केवल प्रशासन के भरोसे नहीं सुधर सकती। सात दिन की नोटिस के बाद अब कार्रवाई की तैयारी बैठक में सार्वजनिक स्थानों एवं सड़कों पर अतिक्रमण का मुद्दा प्रमुखता से उठा। एसडीओ ने कहा कि अतिक्रमण हटाने के लिए संबंधित लोगों को नोटिस दिया जा चुका है और सात दिन की अवधि भी बीत गई है। उन्होंने कहा कि दुकानदार और अतिक्रमण करने वाले लोग स्वयं अपना अतिक्रमण हटा लें। ऐसा नहीं करने पर प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि प्रशासन की मंशा बुलडोजर चलाकर कार्रवाई करने की नहीं है। शहरवासियों को स्वयं आगे आकर व्यवस्था में सहयोग करना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोगों को खुद में बदलाव लाने की जरूरत है। टोटो-ऑटो के लिए तय होगी पार्किंग टोटो एवं ऑटो के बेतरतीब परिचालन और पार्किंग को लेकर भी चर्चा हुई। एसडीओ ने कहा कि टोटो एवं ऑटो का नगर परिषद के अंतर्गत पंजीकरण कराया जाएगा। वाहनों को कलर कोडिंग भी दी जाएगी, ताकि उनकी पहचान और संचालन व्यवस्था को व्यवस्थित किया जा सके। बस स्टैंड एवं टोटो-ऑटो की पार्किंग के लिए भी निश्चित स्थान तय करने पर जोर दिया गया। उन्होंने कहा कि प्रशासन चाहे तो बुलडोजर चलाकर अव्यवस्था दूर कर सकता है, लेकिन ऐसा करना उद्देश्य नहीं है। शहरवासियों को स्वयं तय करना होगा कि टोटो और ऑटो कहां पार्क होंगे और कहां से सवारी बैठाई तथा उतारी जाएगी। मांस-मछली दुकानों का होगा व्यवस्थित संचालन बैठक में मांस एवं मछली की दुकानों के संचालन को भी व्यवस्थित करने पर सहमति बनी। एसडीओ ने कहा कि बिना निबंधन के मांस-मछली की दुकानें संचालित नहीं होंगी। दुकानदार अपना निबंधन करा लें। नदी किनारे इन दुकानों के लिए उपयुक्त स्थान का निर्धारण भी सर्वसम्मति से करने पर विचार किया गया। स्ट्रीट वेंडरों को भी व्यवस्थित करने पर चर्चा हुई। एसडीओ ने कहा कि स्ट्रीट वेंडर अपना पंजीकरण कराकर स्वरोजगार करें और निर्धारित स्थान पर ही दुकान लगाएं। फल एवं सब्जी मंडी के उचित व्यवस्थापन के लिए भी रोडमैप तैयार करने पर चर्चा हुई। जब्त वाहनों को सड़क से हटाने की मांग बैठक में रघुनाथ गुप्ता ने थाने के सामने सड़क पर जब्त वाहनों के खड़े रहने से होने वाली परेशानी का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि जब्त वाहनों को सड़क से हटाकर किसी निर्धारित स्थान पर रखने की व्यवस्था की जानी चाहिए। शेरघाटी चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष चंद्रभानु गुप्ता ने शहर में अतिक्रमण की समस्या का स्थायी समाधान कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि सड़कों और सार्वजनिक स्थानों को अतिक्रमणमुक्त रखने के लिए प्रभावी व्यवस्था जरूरी है। बैठक में मुख्य पार्षद गीता देवी, एसडीपीओ संदीप कुमार, उप मुख्य पार्षद तारकेश्वर चौधरी, सीओ उषा कुमारी, आरओ अमित कुमार, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार सहित नगर परिषद के प्रतिनिधि, पुलिस पदाधिकारी, व्यवसायी एवं बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित थे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें