News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम अपराध गया हेड ऑफिस स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के माध्यम से मिला धमकी,डॉग स्क्वॉड ने की चप्पे चप्पे पर जांच

गया हेड ऑफिस स्थित पासपोर्ट सेवा केंद्र को बम से उड़ाने की धमकी, ईमेल के माध्यम से मिला धमकी,डॉग स्क्वॉड ने की चप्पे चप्पे पर जांच

Category: अपराध | Date: 21 Jul 2026 | 👁️ Views: 139

शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट.. बिहार के गया शहर स्थित प्रधान डाकघर परिसर में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्र को ईमेल के माध्यम से आरडीएक्स से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, डॉग स्क्वायड और सुरक्षा एजेंसियां मौके पर पहुंचीं तथा पूरे परिसर की गहन तलाशी ली। हालांकि शुरुआती जांच में कोई संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार गया प्रधान डाकघर के वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा को पटना सर्किल कार्यालय के माध्यम से एक ईमेल की सूचना मिली। ईमेल में दावा किया गया कि पैगंबर मोहम्मद पर कथित टिप्पणी के विरोध में क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालयों को आरडीएक्स से उड़ाया जाएगा। बताया गया कि इसी तरह की धमकी राज्य के अन्य डाकघरों में संचालित पासपोर्ट सेवा केंद्रों को भी भेजी गई है। धमकी मिलने के बाद डाक विभाग ने तत्काल इसकी सूचना स्थानीय पुलिस प्रशासन को दी। मामले को गंभीरता से लेते हुए गया के वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिविल लाइन थाना की पुलिस, डॉग स्क्वायड और अन्य सुरक्षा कर्मी मौके पर पहुंचे। इसके बाद पासपोर्ट सेवा केंद्र, प्रधान डाकघर और आसपास के सभी कार्यालयों की बारीकी से तलाशी ली गई। करीब कई घंटों तक चले सर्च ऑपरेशन के दौरान पूरे परिसर की जांच की गई, लेकिन कहीं भी कोई विस्फोटक या संदिग्ध वस्तु नहीं मिली। इसके बावजूद एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस साइबर माध्यम से ईमेल की जांच कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि धमकी भरा मेल कहां से भेजा गया। वरीय डाकपाल प्रणव कुमार झा ने बताया कि यह सूचना पटना सर्किल कार्यालय से प्राप्त हुई थी। ईमेल में एक दक्षिण भारतीय अभिनेत्री की कथित टिप्पणी का उल्लेख करते हुए पासपोर्ट कार्यालयों को निशाना बनाने की धमकी दी गई थी। उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन को अवगत करा दिया गया, जिसके बाद सुरक्षा एजेंसियों ने पूरे परिसर की जांच की। सिविल लाइन थाना प्रभारी शमीम अहमद ने बताया कि धमकी मिलने की सूचना पर पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची। डॉग स्क्वायड की मदद से पासपोर्ट सेवा केंद्र और आसपास के क्षेत्र की गहन जांच की गई, लेकिन किसी प्रकार की संदिग्ध सामग्री नहीं मिली। फिलहाल स्थिति पूरी तरह सामान्य है, फिर भी सुरक्षा के मद्देनजर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ईमेल भेजने वाले की पहचान के लिए तकनीकी साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं फिलहाल धमकी केवल ईमेल तक सीमित रही है और जांच में कोई विस्फोटक सामग्री नहीं मिली है। इसके बावजूद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां मामले को गंभीरता से लेते हुए हर पहलू की जांच कर रही हैं। प्रशासन का कहना है कि अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News