खड़ी ट्रक में घुसी मछली लदी पिकअप, खलासी की मौत
Category: गया | Date: 17 May 2026 | 👁️ Views: 613
शेरघाटी से राहुल की रिपोर्ट...
बाराचट्टी थाना क्षेत्र के 71 माइल स्थित जीटी रोड पर रविवार सुबह दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। पश्चिम बंगाल से मछली फीड लेकर गयाजी आ रही तेज रफ्तार पिकअप वैन सड़क किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से जा टकराई। हादसे में पिकअप वैन के खलासी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चालक समेत दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।
टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और उसमें सवार लोग वाहन के अंदर फंस गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय ग्रामीणों और राहगीरों ने काफी मशक्कत के बाद घायलों को बाहर निकाला।
मृतक की पहचान पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के नयहटी निवासी 40 वर्षीय विप्लव शाह के रूप में हुई है। वहीं घायल चालक और एक अन्य व्यक्ति को इलाज के लिए मगध मेडिकल कॉलेज अस्पताल, गया भेजा गया है, जहां दोनों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
स्थानीय लोगों के अनुसार हादसे की वजह चालक को आई नींद की झपकी मानी जा रही है, जिससे वाहन अनियंत्रित होकर खड़ी ट्रक से जा टकराया।
घटना की सूचना मिलते ही बाराचट्टी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहन को हटवाकर यातायात सामान्य कराया तथा शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष सह इंस्पेक्टर अमरेंद्र किशोर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है और मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
←
Previous News
→
जंगल में तस्करो ने छिपा कर रखा था ऐसा नशीला पदार्थ, पुलिस के भी उड़ गए होश
Next News
बाराचट्टी MLA की गाड़ी और सवारी गाड़ी आई आमने सामने, फिर बढ़ गया विवाद
🔥 Recent Top 5 News