News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर कंडी नवादा पार्क के सामने जिला परिषद की 22 एकड़ जमीन को भू माफियाओ ने सैकड़ो लोगो को बेच डाला, यहां बनने वाला था आधुनिक बस स्टैंड और बड़ा मौल

कंडी नवादा पार्क के सामने जिला परिषद की 22 एकड़ जमीन को भू माफियाओ ने सैकड़ो लोगो को बेच डाला, यहां बनने वाला था आधुनिक बस स्टैंड और बड़ा मौल

Category: शहर | Date: 22 Aug 2026 | 👁️ Views: 38

जिस जमीन पर बड़े-बड़े मॉल और आधुनिक बस स्टैंड का होना था निर्माण, उसे जमीन को भूमाफियाओं, तत्कालीन सीओ ओर रजिस्तार की भूमिका संदिग्ध,गया-पटना सड़क मार्ग के कंडी नवादा के पास थी 22 एकड़ जमीन, 230 लोगों के नाम कर दी गई जमाबंदी, नापी के दौरान हुआ बड़ा खुलासा. गयाजी के कंडी नवादा स्थित जिला परिषद की 22 एकड़ बेशकीमती जमीन तत्कालीन अंचलाधिकारी सीओ और भू-माफियाओं की मिली भगत से अवैध रूप से 230 लोगों के नाम कर जमाबंदी कर दी गई, यानी की उस जमीन को बेच दी गई है,वर्ष 2018-2022 के बीच इस करोड़ की सरकारी संपत्ति की न सिर्फ अवैध रजिस्ट्री हुई बल्कि जमाबंदी और म्यूटेशन भी कर दिया गया, इस बड़े भूमि घोटाले का खुलासा जिला परिषद अध्यक्ष नैना कुमारी और उपाध्यक्ष डॉक्टर शीतल प्रसाद यादव ने जानकारी दी जिला परिषद अध्यक्ष नैना देवी ने बताई की हाल ही में पर्षद बोर्ड की समान बैठक मे हुई थी, इसमें 22 एकड़ जमीन पर एक आधुनिक बस स्टैंड मैरिज हॉल और मौल विकसित करने का प्रसव पारित हुआ था, प्रोजेक्ट शुरू करने के लिए जब अमीन ने जमीन की मापी कराने गई तो राजस्व अभिलेखों में इस अवैध जमाबंदी और प्लाटिंग का मामला प्रकाश में आया है.. यह सीधे तौर पर सरकारी भूमि को हड़पने और राजस्व दस्तावेजों में हेरा फेरी का गंभीर मामला है. वही इस मामले को लेकर अध्यक्ष नैना कुमारी और उपाध्यक्ष डॉ शीतल प्रसाद यादव ने कमिश्नर और डीएम से भी कार्रवाई की मांग की है जिला परिषद ने इस पूरे प्रकरण में भू माफियाओं तत्कालीन सीओ और तत्कालीन रजिस्तार की मिलीभगत की आशंका जाताई है. पार्षद सदस्यों का स्पष्ट कहना है कि बिना सरकारी अधिकारियों की साथगांठ के 230 लोगों के नाम म्यूटेशन और म्यूटेशन संभव नहीं है, उन्होंने इस अवैध जमाबंदियों और म्यूटेशन को तत्काल प्रभाव से रद्द करने की मांग की है, उन्होंने बताया है कि इस जगह पर कई बड़े-बड़े मकान भी बना लिए गए है

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2387 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1658 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 981 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 900 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 792 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 636 Views
📤 Share News