News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश यादव के पिता स्व. दशरथ यादव के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लालू प्रसाद यादव के पोता, दिया श्रद्धांजलि. सड़क हादसे में चली गई थी जान

बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश यादव के पिता स्व. दशरथ यादव के श्रद्धांजलि सभा में पहुंचे लालू प्रसाद यादव के पोता, दिया श्रद्धांजलि. सड़क हादसे में चली गई थी जान

Category: शहर | Date: 08 Aug 2026 | 👁️ Views: 106

गया जिले के बाराचट्टी प्रखंड के तेतरिया गांव निवासी 74 वर्षीय स्वर्गीय दशरथ यादव की श्रद्धांजलि सभा में शनिवार को क्षेत्र के कई नेता, जनप्रतिनिधि, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में शुभचिंतक शामिल हुए। श्रद्धांजलि सभा में लोगों ने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके व्यक्तित्व एवं सामाजिक योगदान को याद किया। श्रद्धांजलि सभा में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव के रिश्तेदार एवं पोता तनुज यादव भी पहुंचे। उन्होंने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी और शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर अपनी संवेदना व्यक्त की। इस दौरान तनुज यादव ने कहा कि दशरथ यादव के परिवार से उनका पारिवारिक संबंध रहा है। दुख की इस घड़ी में वह परिवार के साथ खड़े हैं, इसी पारिवारिक रिश्ते की वजह से श्रद्धांजलि सभा में शामिल होने पहुंचे हैं। उन्होंने क्षेत्र के माहौल की भी सराहना करते हुए कहा कि बाराचट्टी क्षेत्र में आने के बाद काफी बदलाव देखने को मिल रहा है। यहां का वातावरण शांतिपूर्ण और बेहतर लगा। सड़क हादसे में हुई थी दर्दनाक मौत स्वर्गीय दशरथ यादव के पुत्र एवं बाराचट्टी प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि जगदीश यादव ने बताया कि उनके पिता का निधन 27 जुलाई को सड़क दुर्घटना में हो गया था। उन्होंने बताया कि दशरथ यादव बाइक से हाईवे पर जा रहे थे। इसी दौरान एक बड़े वाहन की चपेट में आ गए। हादसा इतना भीषण था कि उनकी मौत घटनास्थल पर ही हो गई। दशरथ यादव के निधन के बाद से पूरा परिवार गहरे सदमे में है। श्रद्धांजलि सभा के दौरान भी परिवार के सदस्यों की आंखें नम नजर आईं। परिजनों ने बताया कि स्वर्गीय दशरथ यादव के सभी कर्मकांड पैतृक आवास बाराचट्टी प्रखंड के तेतरिया गांव में ही संपन्न कराए गए। नेताओं और बुद्धिजीवियों ने दी श्रद्धांजलि श्रद्धांजलि सभा में विधायक प्रतिनिधि रामविलास प्रसाद, विधायक पुत्र सहित क्षेत्र के कई जनप्रतिनिधि, राजनीतिक कार्यकर्ता, समाजसेवी, बुद्धिजीवी और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग मौजूद रहे। सभी ने स्वर्गीय दशरथ यादव के तैलचित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया। सभा में मौजूद लोगों ने कहा कि दशरथ यादव का निधन परिवार के साथ-साथ क्षेत्र के लिए भी अपूरणीय क्षति है। लोगों ने दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिवार को इस दुख की घड़ी में धैर्य प्रदान करने की कामना की।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News