घर में डकैती मामले में चार अपराधी लुटे गए सामान के साथ गिरफ्तार, 3 फरार..
Category: गया | Date: 13 Oct 2026 | 👁️ Views: 292
मुफस्सिल थाना क्षेत्र में बीते 26 सितंबर को घर में घुसकर हथियार के बल पर डकैती किए जाने के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 4 अपराधियों को गिरफ्तार किया है..
इसके पास से लूटे गए रुपए में से 28 हजार रुपए नगद, 34 .7 ग्राम सोना हुआ सोना, 571 ग्राम चांदी बरामद किया..
इसकी जानकारी एसएसपी सुशील कुमार ने अपने कार्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जानकारी दिया
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि इस डकैती मामले में 7 अपराधी शामिल थे जिसमें से चार अपराधी को गिरफ्तार किया गया है.. विकास कुमार, शुभम कुमार, सुनील मांझी और मोहम्मद शहंशाह को गिरफ्तार किया गया है,
एसएसपी सुशील कुमार ने बताया कि घटना के बाद एक एसआईटी गठित की गई, एस आईटी के द्वारा विभिन्न जगहों पर सीसीटीवी सूचना के आधार पर एक व्यक्ति की पहचान की गई जिसका नाम विकास कुमार है उसे गिरफ्तार कर उसने अपने साथियों का नाम बताया वहीं इसके पास से लूट में इस्तेमाल किए गए दो बाइक भी बरामद किया गया है जबकि एक नया बाइक बरामद किया गया है जो लुटे गए राशि से खरीदे गए थे उन्होंने बताया कि सभी चारों अपराधियों का अलग-अलग थाना में पूर्व से भी मामला दर्ज है.
←
Previous News
→
सीनियर दिल्ली स्कूल, उचौली शाखा के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय डाकघर दिवस पर किया खिजरसराय डाकघर का भ्रमण
Next News
देश सेवा करते हुए जिंदगी की जंग हार गया बांकेबाजार का अग्निवीर सुभाष, नम आंखों से दी गई अंतिम विदाई
🔥 Recent Top 5 News