होम
›
शहर
›
डेल्हा परैया रोड मे पशु तस्करी का खुलासा, 18 मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार; तीन पिकअप जब्त
डेल्हा परैया रोड मे पशु तस्करी का खुलासा, 18 मवेशियों के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार; तीन पिकअप जब्त
Category: शहर | Date: 11 Oct 2026 | 👁️ Views: 44
गयाजी में पशु तस्करी के खिलाफ डेल्हा थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। शनिवार की देर रात परैया रोड स्थित माल गोदाम के पास छापेमारी कर पुलिस ने 18 मवेशियों के साथ तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया। मौके से मवेशियों के परिवहन में इस्तेमाल किए जा रहे तीन पिकअप वाहनों को भी जब्त किया गया है।
पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर डेल्हा थानाध्यक्ष वेंकटेश्वर ओझा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने माल गोदाम के पास वाहन जांच शुरू की थी। इसी दौरान तीन पिकअप वाहनों के चालक पुलिस को देखकर भागने लगे। हालांकि, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीनों को पकड़ लिया।
वाहनों की तलाशी के दौरान कुल 18 मवेशी बरामद किए गए। पुलिस का कहना है कि मवेशियों को पिकअप के डाले में त्रिपाल से ढककर कथित तौर पर क्रूरतापूर्वक बांधा गया था। जांच के दौरान मवेशियों के परिवहन से संबंधित कोई वैध कागजात भी नहीं मिले।
गिरफ्तार आरोपितों की पहचान गया जिले के कोंच थाना क्षेत्र के उतरेन गांव निवासी गुलशन कुमार और गोलू कुमार तथा औरंगाबाद जिले के गोह थाना क्षेत्र के धुरकुंडा गांव निवासी ओम कुमार के रूप में हुई है।
इस मामले में डेल्हा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
🔥 Recent Top 5 News