News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › नवादा › Big breaking :सेविकावाओ की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, मिले 10 हजार नकद

Big breaking :सेविकावाओ की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, मिले 10 हजार नकद

Category: नवादा | Date: 30 Jul 2026 | 👁️ Views: 22

आंगनबाड़ी सेविकाओं से अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने आमस स्थित सीडीपीओ कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार और डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में हुई संयुक्त छापेमारी के दौरान एक कथित दलाल के पास से करीब ₹10 हजार नकद बरामद किए गए। मामले में आमस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है। एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि कई आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शिकायत की थी कि सीडीपीओ कार्यालय का सेवानिवृत्त परिचारी गणेश झा विभिन्न कार्यों के नाम पर उनसे रुपये की वसूली करता है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल छापेमारी की। कार्रवाई के दौरान गणेश झा के पास रखे एक पैकेट की तलाशी ली गई, जिसमें करीब ₹10 हजार नकद मिले। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बरामद राशि को जांच के दायरे में लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में दलालों की सक्रियता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आमस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन भविष्य में भी इस तरह की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगा और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दलालों एवं अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 807 Views
शेयर करें