होम
›
नवादा
›
Big breaking :सेविकावाओ की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, मिले 10 हजार नकद
Big breaking :सेविकावाओ की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, मिले 10 हजार नकद
Category: नवादा | Date: 30 Jul 2026 | 👁️ Views: 129
आंगनबाड़ी सेविकाओं से अवैध वसूली की शिकायत मिलने के बाद प्रशासन ने आमस स्थित सीडीपीओ कार्यालय में बड़ी कार्रवाई की। शेरघाटी एसडीओ मनीष कुमार और डीएसपी संदीप कुमार के नेतृत्व में हुई संयुक्त छापेमारी के दौरान एक कथित दलाल के पास से करीब ₹10 हजार नकद बरामद किए गए। मामले में आमस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराने का निर्देश दिया गया है।
एसडीओ मनीष कुमार ने बताया कि कई आंगनबाड़ी सेविकाओं ने शिकायत की थी कि सीडीपीओ कार्यालय का सेवानिवृत्त परिचारी गणेश झा विभिन्न कार्यों के नाम पर उनसे रुपये की वसूली करता है। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन ने तत्काल छापेमारी की।
कार्रवाई के दौरान गणेश झा के पास रखे एक पैकेट की तलाशी ली गई, जिसमें करीब ₹10 हजार नकद मिले। अधिकारियों ने मौके पर मौजूद लोगों से पूछताछ भी की और पूरे घटनाक्रम की जानकारी जुटाई। बरामद राशि को जांच के दायरे में लेते हुए आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
एसडीओ ने कहा कि सरकारी कार्यालयों में दलालों की सक्रियता किसी भी कीमत पर स्वीकार नहीं की जाएगी। उन्होंने सीडीपीओ को निर्देश दिया कि संबंधित व्यक्ति के खिलाफ आमस थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई जाए। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन भविष्य में भी इस तरह की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करेगा और सरकारी योजनाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए दलालों एवं अवैध वसूली करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।
←
Previous News
→
Big breaking :सेविकावाओ की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, मिले 10 हजार नकद
Next News
बड़ी खबर: ग्रामीण एसपी का बड़ा खुलासा,चार बच्चों की मां ने अपनी प्रेमी के साथ मिलकर पति की कर दिया गला दबाकर हत्या पुलिस ने महज 6 घंटे के अंदर किया बड़ा खुलासा
🔥 Recent Top 5 News