होम
›
शहर
›
Big Breaking: सड़े-गले खीरे की आड़ में पटना भेजी जा रही थी विदेशी शराब, बहेरा थाना पुलिस ने 1170 लीटर शराब के साथ चालक को दबोचा
Big Breaking: सड़े-गले खीरे की आड़ में पटना भेजी जा रही थी विदेशी शराब, बहेरा थाना पुलिस ने 1170 लीटर शराब के साथ चालक को दबोचा
Category: शहर | Date: 29 Jul 2026 | 👁️ Views: 268
डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए सड़े-गले खीरे से लदे एक पिकअप वाहन से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की है। पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ बिहार मद्य निषेध एवं उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार बहेरा थाना पुलिस को सूचना मिली थी कि बालूमाथ (झारखंड) से विदेशी शराब की बड़ी खेप सब्जी की आड़ में पटना ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही पुलिस ने मंगलवार देर रात से ही डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना गेट के सामने वाहन जांच अभियान शुरू कर दिया। करीब तीन बजे से सुबह पांच बजे तक चले विशेष अभियान के दौरान संदेहास्पद पिकअप वाहन को रोककर तलाशी ली गई।
तलाशी के दौरान वाहन पर ऊपर से सड़े-गले खीरे लदे मिले। जब पुलिस ने खीरे हटाकर नीचे की जांच की तो विभिन्न ब्रांड की विदेशी शराब की बड़ी खेप छिपाकर रखी गई थी। शराब की गिनती करने पर कुल 1170 लीटर विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने मौके से वाहन को जब्त कर चालक को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार चालक की पहचान पिंटू पासवान (25 वर्ष), पिता स्वर्गीय बैजनाथ पासवान, निवासी बैंकेथी, थाना हसपुरा, जिला औरंगाबाद के रूप में हुई है। प्रारंभिक पूछताछ में पुलिस शराब तस्करी के नेटवर्क और इसमें शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटा रही है।
पुलिस का मानना है कि तस्करों ने पुलिस की नजर से बचने के लिए शराब को सड़े-गले खीरे के नीचे छिपाकर ले जाने की योजना बनाई थी। हालांकि बहेरा थाना पुलिस की सतर्कता और गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई से तस्करों की यह कोशिश नाकाम हो गई।
बहेरा थाना अध्यक्ष रविरंजन कुमार ने बताया कि बरामद शराब बालूमाथ से पटना ले जाकर खपाने की तैयारी थी, लेकिन समय रहते कार्रवाई कर पूरी खेप जब्त कर ली गई। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर शराब तस्करी के पूरे नेटवर्क की जांच की जा रही है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस खेप का मुख्य सप्लायर और रिसीवर कौन है।
←
Previous News
→
Big breaking: दिव्यांग युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या का आरोप; शराब कारोबार और अवैध संबंध समेत कई एंगल पर जांच
Next News
Big breaking :सेविकावाओ की शिकायत पर प्रशासन का एक्शन, सीडीपीओ कार्यालय में छापेमारी, मिले 10 हजार नकद
🔥 Recent Top 5 News