होम
›
शहर
›
Big breaking: दिव्यांग युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या का आरोप; शराब कारोबार और अवैध संबंध समेत कई एंगल पर जांच
Big breaking: दिव्यांग युवक की संदिग्ध मौत से सनसनी, प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या का आरोप; शराब कारोबार और अवैध संबंध समेत कई एंगल पर जांच
Category: शहर | Date: 29 Jul 2026 | 👁️ Views: 287
एंकर - इमामगंज प्रखंड की कुजेशर पंचायत के कसाई टोला (भुइयां टोला) में 35 वर्षीय दिव्यांग राजदेव भारती की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। परिजनों ने आरोप लगाया है कि उनकी प्राइवेट पार्ट दबाकर हत्या की गई है। सूचना मिलते ही इमामगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक राजदेव भारती, श्याम लाल भुइयां के पुत्र थे। वह जन्म से ही एक हाथ से दिव्यांग थे। परिवार में पत्नी मुनिया देवी तथा चार बेटे राकेश, चंदन, कुंदन और रवि हैं। वह दो भाइयों में बड़े थे।
मृतक की पत्नी मुनिया देवी ने पुलिस को बताया कि घटना से एक दिन पहले बुगुल मियां (पिता- नन्हे मियां) और रोहित कुमार (पिता- बिनू साव) उनके घर शराब पीने आए थे। इस दौरान रोहित अपनी बाइक की चाबी वहीं छोड़ गया था। अगले दिन सुबह वह दोबारा चाबी लेने पहुंचा। इसके बाद क्या हुआ, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। मुनिया देवी ने दोनों पर पति की हत्या का शक जताते हुए निष्पक्ष जांच की मांग की है।
घटना के बाद जब ग्रामीणों की भीड़ जुटी और पुलिस मौके पर पहुंची, उसी दौरान रोहित कुमार अपनी बाइक लेने वहां पहुंच गया। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस पूरे घटनाक्रम की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
जांच के दौरान स्थानीय मुखिया ने पुलिस को बताया कि राजदेव भारती और उनकी पत्नी कथित तौर पर अवैध शराब के कारोबार से जुड़े थे तथा उनके घर पर प्रतिदिन लोग शराब पीने आते थे। मुखिया का कहना है कि प्रथम दृष्टया घटना शराब से जुड़े किसी विवाद का परिणाम प्रतीत होती है। हालांकि इसकी पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी।
वहीं पंचायत समिति सदस्य राहुल कुमार ने आरोप लगाया कि गांव में लंबे समय से तीन-चार स्थानों पर दिनदहाड़े अवैध शराब की बिक्री होती रही है, लेकिन पुलिस प्रशासन की ओर से प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई। ग्रामीण असगर ने भी दावा किया कि गांव में पांच-छह स्थानों पर खुलेआम शराब बेची जाती है।
सूत्रों के अनुसार पुलिस हत्या के पीछे पत्नी के कथित अवैध संबंध के पहलू की भी जांच कर रही है। हालांकि पुलिस ने इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की है और इसे केवल जांच का एक संभावित पहलू बताया है।
इमामगंज थाना प्रभारी अमित कुमार ने बताया कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। परिजनों और स्थानीय लोगों द्वारा लगाए गए आरोपों की भी सत्यता की जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट, वैज्ञानिक साक्ष्य और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
घटना के बाद पूरे कसाई टोला में दहशत और मातम का माहौल है। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही मौत के वास्तविक कारण और हत्या के पीछे की वजह स्पष्ट हो सकेगी।
←
Previous News
→
सैलूट :"जियो मगर दूसरों के लिए... और जीना चाहता हूं मरने के बाद...सोनी कुमार वर्मा "
Next News
Big Breaking: सड़े-गले खीरे की आड़ में पटना भेजी जा रही थी विदेशी शराब, बहेरा थाना पुलिस ने 1170 लीटर शराब के साथ चालक को दबोचा
🔥 Recent Top 5 News