News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › इमामगंज मे उफनती सोरहर नदी में 18 वर्षीय इंटर छात्र बहा, ड्रोन से भी तलाश; घंटों बाद नहीं मिला सुराग

इमामगंज मे उफनती सोरहर नदी में 18 वर्षीय इंटर छात्र बहा, ड्रोन से भी तलाश; घंटों बाद नहीं मिला सुराग

Category: गया | Date: 30 Aug 2026 | 👁️ Views: 105

इमामगंज। थाना क्षेत्र के दुबहल गांव स्थित दुबहल पुल के समीप रविवार को स्नान करने के दौरान 18 वर्षीय इंटर छात्र गुलाम आशी उफनती सोरहर नदी की तेज धार में बह गया। घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से किशोर की तलाश शुरू कर दी गई है। कई घंटे की खोजबीन के बाद भी देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। स्थानीय लोगों के अनुसार, गुलाम आशी नदी में स्नान कर रहा था। इसी दौरान अचानक नदी का बहाव तेज हो गया और वह तेज धार की चपेट में आकर गहरे पानी में बह गया। घटना दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। लगातार बारिश के कारण सोरहर नदी उफान पर है, जिससे बचाव दल को तलाश अभियान में काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किशोर के नदी में बहने की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस-प्रशासन स्थानीय गोताखोरों के साथ नदी के अलग-अलग हिस्सों में लगातार तलाश कर रहा है। लापता किशोर की तलाश में ड्रोन की भी मदद ली जा रही है, ताकि नदी के उन हिस्सों और आसपास के इलाकों पर नजर रखी जा सके जहां गोताखोरों का पहुंचना मुश्किल है। प्रशासन की ओर से एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और अन्य बचाव दल को भी बुलाया गया है। घटनास्थल पर इमामगंज थानाध्यक्ष अमित कुमार पुलिस बल के साथ मौजूद हैं और बचाव अभियान की निगरानी कर रहे हैं। लापता किशोर की पहचान दुबहल गांव निवासी 18 वर्षीय गुलाम आशी पिता यूसुफ अंसारी के रूप में हुई है। बताया जाता है कि गुलाम आशी इंटर का छात्र था। इधर, बेटे के सकुशल मिलने की आस में परिवार नदी किनारे टकटकी लगाए बैठा है। मां और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। घटनास्थल पर लोगों की भारी भीड़ जुटी है और हर कोई बचाव अभियान के सफल होने की उम्मीद लगाए हुए है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें