होम
›
गया
›
15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज गया और जहानाबाद के बीच खेला गया। फाइनल में जहानाबाद ने एक रोमांचक मैच में गया को 21-19 और 21-17 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज गया और जहानाबाद के बीच खेला गया। फाइनल में जहानाबाद ने एक रोमांचक मैच में गया को 21-19 और 21-17 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
Category: गया | Date: 30 Aug 2026 | 👁️ Views: 15
15वीं राज्य स्तरीय सिटिंग वॉलीबॉल टूर्नामेंट का फाइनल आज गया और जहानाबाद के बीच खेला गया। फाइनल में जहानाबाद ने एक रोमांचक मैच में गया को 21-19 और 21-17 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा कर लिया।
इस समापन समारोह में मुख्य अतिथि प्रियरंजन, असिस्टेंट कमिश्नर, मद्य निषेध विभाग एवं प्रसिद्ध फिजिशन डॉ. नीरज कुमार एवं उनकी पत्नी व आदित्य कुमार मुखिया ने सभी खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर एवं ट्रॉफी देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष मनोज कुमार त्रिपाठी, महासचिव राजेश कुमार, सचिव अशरफ अली ने सम्मानित अतिथियों का बुके देकर स्वागत किया।
दूसरी ओर, एक अन्य जिला स्तरीय लूडो प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें पारस कुमार ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि द्वितीय स्थान पर दिवेश कुमार पाठक को संतोष करना पड़ा। फाइनल मैच के रेफरी संतोष कुमार मिश्रा ने मैच का संचालन किया।
प्रतियोगिता में मुख्य भूमिका निभाने वाले मोहम्मद हामिद अली ने मंच संचालन किया। उन्होंने मंचासीन अतिथियों का स्वागत करते हुए धन्यवाद ज्ञापन भी किया।
←
Previous News
→
इमामगंज मे उफनती सोरहर नदी में 18 वर्षीय इंटर छात्र बहा, ड्रोन से भी तलाश; घंटों बाद नहीं मिला सुराग
Next News
शेरघाटी मे करैत सांप के डंसने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
🔥 Recent Top 5 News