News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › आमस मे खेत में काम कर रहे किसान मजदूर पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

आमस मे खेत में काम कर रहे किसान मजदूर पर गिरी आकाशीय बिजली, मौत

Category: गया | Date: 08 Sep 2026 | 👁️ Views: 21

आमस थाना क्षेत्र के दरना तेतरिया गांव में मंगलवार को आकाशीय बिजली की चपेट में आने से 52 वर्षीय किसान मजदूर विनोद पासवान की मौत हो गई। वह धान के खेत ने काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक मौसम ने करवट ली और बारिश के बीच तेज आवाज के साथ आकाशीय बिजली उनके ऊपर गिर पड़ी। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गए। परिजन आनन-फानन में उन्हें इलाज के लिए शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद दरना तेतरिया गांव में मातम पसर गया। परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों के अनुसार विनोद पासवान मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनकी अचानक हुई मौत से परिवार के सामने रोजी-रोटी का संकट भी खड़ा हो गया है। धान का खेत में काम कर रहे थे विनोद मृतक के चचेरे भाई जितेंद्र पासवान ने बताया कि मंगलवार को विनोद पासवान अपने धान की खेत में काम कर रहे थे। इसी दौरान अचानक आसमान में बादल छा गए और बारिश शुरू हो गई। बारिश के साथ तेज बिजली चमकने लगी। इसी क्रम में अचानक वज्रपात हुआ, जिसकी चपेट में विनोद पासवान आ गए। वज्रपात के बाद वह खेत में गंभीर रूप से झुलसी अवस्था में गिर पड़े। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों की मदद से उन्हें तत्काल शेरघाटी अनुमंडलीय अस्पताल लाया गया, लेकिन तब तक उनकी हालत बेहद गंभीर हो चुकी थी। चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। अस्पताल में मची चीख-पुकार विनोद की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। अस्पताल परिसर में पत्नी और बच्चों के विलाप से माहौल गमगीन हो गया। कुछ ही देर में गांव के लोग भी अस्पताल पहुंचने लगे। हर कोई परिवार को ढांढस बंधाने में जुटा था। अचानक हुई इस घटना से ग्रामीण भी स्तब्ध हैं। विनोद पासवान अपने पीछे पत्नी ललिता देवी और दो बच्चों को छोड़ गए हैं। परिवार के कमाने वाले सदस्य की मौत से पत्नी और बच्चों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। परिजनों का कहना है कि विनोद ही मजदूरी कर परिवार की जरूरतें पूरी करते थे। उनकी मौत से परिवार के सामने भविष्य को लेकर बड़ी चिंता खड़ी हो गई है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें