शेरघाटी का रंग लाल इंटर विद्यालय बन सकता है मॉडल स्कूल
Category: गया | Date: 04 Jun 2026 | 👁️ Views: 207
सरकारी विद्यालयों को निजी शिक्षण संस्थानों की तर्ज पर आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में गया जिला प्रशासन ने पहल तेज कर दी है। इसी कड़ी में शेरघाटी अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार ने शहर के प्रतिष्ठित रंग लाल इंटर विद्यालय का निरीक्षण किया। विद्यालय को मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की संभावनाओं का आकलन किया गया।
गया जिलाधिकारी के निर्देश पर जिले के प्रत्येक प्रखंड से एक सरकारी विद्यालय का चयन कर उसे मॉडल स्कूल के रूप में विकसित करने की योजना बनाई जा रही है। इसी उद्देश्य से एसडीओ मनीष कुमार ने रंग लाल इंटर विद्यालय पहुंचकर शैक्षणिक व्यवस्था, भवन की स्थिति और आधारभूत सुविधाओं का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान कक्षाओं, प्रयोगशालाओं, पुस्तकालय, पेयजल व्यवस्था, शौचालय, खेल मैदान, परिसर की स्वच्छता और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। साथ ही विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं की संख्या, शैक्षणिक उपलब्धियों और भविष्य की आवश्यकताओं की भी जानकारी प्राप्त की हैँ
एसडीओ ने कहा कि सरकार की मंशा प्रत्येक प्रखंड में कम से कम एक ऐसे सरकारी विद्यालय को विकसित करने की है, जहां विद्यार्थियों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा का वातावरण मिल सके। मॉडल स्कूलों में स्मार्ट क्लास, उन्नत प्रयोगशालाएं, समृद्ध पुस्तकालय, डिजिटल शिक्षण सामग्री और खेलकूद की बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
विद्यालय के प्रधानाध्यापक मनोज सिंह ने भी विद्यालय की वर्तमान स्थिति और आवश्यकताओं से प्रशासन को अवगत कराया। स्थानीय लोगों और शिक्षाविदों ने प्रशासन की इस पहल का स्वागत करते हुए उम्मीद जताई कि विद्यालय के मॉडल स्कूल के रूप में विकसित होने से क्षेत्र के हजारों विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा और सरकारी विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता को नई दिशा मिलेगी।
फिलहाल निरीक्षण के आधार पर तैयार की जाने वाली रिपोर्ट जिला प्रशासन को भेजी जाएगी, जिसके बाद विद्यालय के विकास को लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
←
Previous News
→
सांसद प्रतिनिधि नंदलाल मांझी के पहल से रामपुर महुआबद में लगा ,अतिरिक्त टांसफार्मर, अब ग्रामीणों को मिलेगी 24 घंटे बिजली
Next News
गयाजी में झाड़ू दुकान में लगी भीषण आग 10 लाख से भी ज्यादा जलकर झाड़ू जलकर राख, फायर ब्रिगेड के तत्परता से बड़ी घटना होने से बची
🔥 Recent Top 5 News