होम
›
गया
›
गयाजी में झाड़ू दुकान में लगी भीषण आग 10 लाख से भी ज्यादा जलकर झाड़ू जलकर राख, फायर ब्रिगेड के तत्परता से बड़ी घटना होने से बची
गयाजी में झाड़ू दुकान में लगी भीषण आग 10 लाख से भी ज्यादा जलकर झाड़ू जलकर राख, फायर ब्रिगेड के तत्परता से बड़ी घटना होने से बची
Category: गया | Date: 09 Jun 2026 | 👁️ Views: 290
गयाजी शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत दुर्गाबाड़ी मोहल्ले में झाड़ू गोदाम में भीषण आग लग गई इस भीषण आग लगी से लगभग 8 से 10 लाख रुपए का झाड़ू जलकर राख हो गया गनीमत रही की सही समय पर फायर ब्रिगेड की आधा दर्जन गाड़िया मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया गया, जिससे आसपास में घरों में आग फैलने से बचा लिया गया, बताया जाता है कि यह आग झाड़ू गोदाम के ऊपर करकट बिछाया जा रहा था,जहाँ बिल्डिंग किया जा रहा था, जिससे चिंगारी निकली और यह चिंगारी गोदाम में लग गई, जिससे भीषण आग लग गई.
बताया जाता है झाड़ू का गोदाम गोपाल पांडे नामक व्यक्ति का है और 2 महीने पहले ही यहां पर झाड़ू का गोदाम किराए पर लिया था, गोपाल पीड़ित गोपाल पांडे ने बताया कि मकान मालिक के द्वारा ऊपर में करकट बिछाया जा रहा था जिसके लेकर बिल्डिंग मशीन से बिल्डिंग किया जा रहा था,लेकिन चिंगारी के कारण यह झाड़ू में आग लग गई और इसे देखते ही देखते भीषण विकराल रूप धारण कर लिया, गनीमत रही कि किसी प्रकार की कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ लेकिन इस बीच 1 घंटे के लिए आसपास के पड़ोसियों के बीच भी अफरा तफरी ka माहौल कायम हो गया, फिलहाल फायर ब्रिगेड की टीम काबू पाया, जिसे एक बड़ी घटना होते-होते ताल दी गई.
←
Previous News
→
शेरघाटी का रंग लाल इंटर विद्यालय बन सकता है मॉडल स्कूल
Next News
बेगूसराय में तीन थाना प्रभारी की मौत, गया में भी मातम पसरा
🔥 Recent Top 5 News