होम
›
गया
›
शेरघाटी के नूतन नगर में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात लेकर फरार
शेरघाटी के नूतन नगर में लाखों की चोरी, खिड़की तोड़ घर में घुसे चोर, 25 लाख के जेवरात लेकर फरार
Category: गया | Date: 22 Jun 2026 | 👁️ Views: 282
शेरघाटी शहर के नूतन नगर मोहल्ले में चोरी की एक बड़ी घटना सामने आई है। अज्ञात चोरों ने एक घर की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया और घर में रखे करीब 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण चोरी कर फरार हो गए। चोरी की इस घटना से इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पीड़ित परिवार सदमे में है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार नूतन नगर निवासी रवि किशोर सिंह ने शेरघाटी थाना में आवेदन देकर बताया है कि 21 जून 2026 की रात अज्ञात चोरों ने उनके घर को निशाना बनाया। चोर खिड़की तोड़कर घर के अंदर घुसे और कमरे में रखे अलमीरा, बॉक्स तथा पलंग आदि को क्षतिग्रस्त कर उसमें रखे कीमती सामान की तलाश की।
पीड़ित के अनुसार चोरों ने लगभग 25 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषणों की चोरी कर ली। चोरी गए सामान में कई ऐसे गहने भी शामिल हैं जो पीढ़ियों से परिवार में सुरक्षित थे और जिनका भावनात्मक महत्व भी काफी अधिक था। घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार के सदस्यों के होश उड़ गए। घर के सभी लोग चोरी की इस वारदात से स्तब्ध हैं।
रवि किशोर सिंह ने अपने आवेदन में पुलिस प्रशासन से मामले की गंभीरता से जांच कराने, चोरों की पहचान कर गिरफ्तारी सुनिश्चित करने तथा चोरी गए आभूषणों की बरामदगी की मांग की है।
इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोगों में भी चिंता का माहौल है। लोगों का कहना है कि हाल के दिनों में चोरी की घटनाओं में बढ़ोतरी हुई है, जिससे आम नागरिकों में असुरक्षा की भावना बढ़ रही है। स्थानीय नागरिकों ने पुलिस गश्ती बढ़ाने और रात्रि सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने की मांग की है।
मामले को लेकर शेरघाटी थाना अध्यक्ष मोहन कुमार ने बताया कि आवेदन प्राप्त होने की पुष्टि की है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है तथा आसपास के संदिग्ध गतिविधियों और संभावित सुरागों की पड़ताल की जा रही है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही घटना का खुलासा कर दोषियों को गिरफ्तार किया जाएगा।
←
Previous News
→
ग्रामीण डॉक्टर के बंद घर से लाखों के गहनो की हुई चोरी, घर बंद कर सभी परिवार शादी समारोह में गए थे बाहर घर बंद कर शादी समारोह में गए थे सभी परिवार बाहर
Next News
भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर शेरघाटी में कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज
🔥 Recent Top 5 News