News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर शेरघाटी में कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज

भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर शेरघाटी में कैंडल मार्च, न्याय की मांग तेज

Category: गया | Date: 23 Jun 2026 | 👁️ Views: 111

भरत तिवारी हत्याकांड को लेकर लोगों में आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार की शाम शेरघाटी शहर में सामाजिक संगठनों एवं आम नागरिकों द्वारा कैंडल मार्च निकालकर दिवंगत भरत तिवारी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा मामले में शीघ्र न्याय दिलाने की मांग की गई। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में लोगों की भागीदारी रही, जिससे शहर का माहौल भावुक और गंभीर बना रहा। संयुक्त ब्राह्मण मंच एवं अन्य सामाजिक संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित कैंडल मार्च शहर के जेपी चौक से शुरू हुआ। हाथों में जलती मोमबत्तियां लिए लोग भरत तिवारी अमर रहें और दोषियों को कड़ी सजा दो जैसे नारे लगाते हुए थाना मोड़ तक पहुंचे। मार्च के दौरान लोगों ने मृतक की आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि भरत तिवारी की हत्या अत्यंत दुखद और निंदनीय घटना है। उन्होंने प्रशासन से मामले की निष्पक्ष एवं त्वरित जांच कर दोषियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार करने तथा कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की। सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा कि जब तक पीड़ित परिवार को न्याय नहीं मिलता, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। संयुक्त ब्राह्मण मंच के अध्यक्ष अवधेश कुमार पाठक ने कहा कि समाज के सभी वर्गों को अन्याय के खिलाफ एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए। मंच के सचिव दीनानाथ पांडे एवं कोषाध्यक्ष चंदन कुमार मिश्रा ने भी पीड़ित परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त करते हुए प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की। कैंडल मार्च में कांग्रेस नेता अजीत सिंह समेत कई सामाजिक एवं राजनीतिक कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। वहीं गया से पहुंचे ब्राह्मण महासभा के अध्यक्ष, सचिव और कोषाध्यक्ष ने भी शामिल होकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी तथा परिजनों को न्याय दिलाने के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया। इस अवसर पर अजीत तिवारी, मनोज त्रिपाठी, धर्मेंद्र कुमार, भारत पांडे, गुड्डू पांडे सहित विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एवं सैकड़ों की संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें