News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › नगर निगम में जलापूर्ति पर समीक्षा बैठक : मानसून में भी कई वार्डों में पानी का संकट, मेयर ने बुडको अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

नगर निगम में जलापूर्ति पर समीक्षा बैठक : मानसून में भी कई वार्डों में पानी का संकट, मेयर ने बुडको अधिकारियों को लगाई कड़ी फटकार

Category: गया | Date: 18 Jul 2026 | 👁️ Views: 230

गयाजी। नगर निगम कार्यालय में शनिवार को शहर की जलापूर्ति व्यवस्था को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता मेयर वीरेंद्र कुमार उर्फ गणेश पासवान ने की। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. गगन, सशक्त स्थायी समिति के सदस्य अखौरी ओंकार नाथ उर्फ मोहन श्रीवास्तव, बुडको के कार्यपालक अभियंता अशोक कुमार, पार्षद गजेंद्र सिंह, कुंदन कुमार, अशोक कुमार, उपेंद्र कुमार, अनुपमा कुमारी, ओम यादव सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद उपस्थित रहे। बैठक में वार्ड संख्या 4, 6, 8, 9, 10, 11, 16, 17, 25 से 35, 40, 41, 44 एवं 51 में जलापूर्ति से जुड़ी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा हुई। पार्षदों ने अपने-अपने क्षेत्रों में पेयजल संकट, अधूरे पाइपलाइन कार्य और खराब जलापूर्ति व्यवस्था को प्रमुखता से उठाया। मेयर गणेश पासवान ने कहा कि मानसून के दौरान भी नगर निगम के कई वार्डों में लोगों को पानी के लिए परेशान होना पड़ रहा है, जो बेहद गंभीर स्थिति है। उन्होंने बुडको अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि कई इलाकों में आज तक पाइपलाइन विस्तार का कार्य पूरा नहीं हो सका है, जिसके कारण हजारों लोग नियमित जलापूर्ति से वंचित हैं। उन्होंने अधिकारियों को लंबित कार्यों को शीघ्र पूरा करने का निर्देश दिया। बुडको के लापरवाही का खामियाजा नगर निगम भुगत रहा है। वार्ड संख्या 4, 5 एवं 6 के पार्षदों ने अपने क्षेत्र में जलापूर्ति की गंभीर समस्या उठाते हुए बताया कि मौजूदा व्यवस्था पर्याप्त नहीं है। उन्होंने क्षेत्र में एक अतिरिक्त जलमीनार (ओवरहेड टैंक) निर्माण की मांग रखी, ताकि पूरे इलाके में सुचारु जलापूर्ति सुनिश्चित हो सके। इस पर बुडको अधिकारियों ने बताया कि स्थल का निरीक्षण किया जा चुका है और प्रस्ताव पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं वार्ड संख्या 35 के पार्षद ने कहा कि मानसून के बावजूद उनके वार्ड के लगभग 75 प्रतिशत हिस्से में जल संकट बना हुआ है। कई बार शिकायत करने के बावजूद स्थिति में कोई सुधार नहीं हुआ। इस पर मेयर ने कार्यपालक अभियंता को कड़ी नाराजगी जताते हुए तत्काल प्रभावी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में वार्ड संख्या 32 के पार्षद गजेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री शहरी विकास योजना के तहत बुडको द्वारा वीसी-कोठी रोड व परमानंद पथ पर सड़क तोड़कर महीनों से अधूरा छोड़ देने का मुद्दा उठाया। उन्होंने कहा कि बरसात के कारण सड़क पूरी तरह कीचड़ में तब्दील हो गई है और लोगों का आवागमन बाधित हो रहा है। उन्होंने यह भी बताया कि आशा सिंह मोड़ पर लगभग एक करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत होने के बावजूद अब तक ठेकेदार का चयन नहीं होने से कार्य शुरू नहीं हो पाया है। साथ ही उन्होंने निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित करने की मांग भी उठाई। बैठक में नगर आयुक्त डॉ. गगन ने निर्देश दिया कि विभिन्न वार्डों में जलापूर्ति और पाइपलाइन से जुड़े सभी लंबित कार्यों की नियमित मॉनिटरिंग की जाए तथा जिन वार्डों में पेयजल संकट बना हुआ है, वहां प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए, ताकि लोगों को राहत मिल सके।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें