गया में मानवता की मिसाल: नाले में फंसी गाय को युवाओं ने दी नई जिंदगी
Category: गया | Date: 26 Jun 2026 | 👁️ Views: 457
गया :- शहर के बाईपास पुल के निकट एसएस कॉलोनी में मानवता की मिसाल देखने को मिली, नाले में गिरी एक गाय को स्थानीय युवाओं और निवासियों ने अपनी सूझबूझ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया ! घटना के अनुसार, मानपुर के जनकपुर मोहल्ला निवासी विकास यादव और युवा समाजसेवी सह विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी मेंबर आकाश प्रियदर्शी उर्फ एपी किसी निजी कार्य से पल्सर बाइक से वहां से गुजर रहे थे ! तभी भीड़ देख वे रुके और नाले में तड़पती गाय को देख तुरंत मदद के लिए आगे आए ! उन्होंने बिना समय गंवाए वहां मौजूद एसएस कॉलोनी के निवासियों के साथ मिलकर रस्सी और अन्य साधनों का उपयोग किया ! काफी मशक्कत और कड़ी मेहनत के बाद, सभी ने मिलकर गाय को सुरक्षित नाले से बाहर खींच लिया ! इस सराहनीय प्रयास से बेजुबान गाय की जान बच गई, जिसकी हर तरफ चर्चा है और स्थानीय लोगों ने युवाओं की इस संवेदनशीलता और तत्परता की जमकर सराहना की है !
←
Previous News
→
ABVP गया जी द्वारा आपातकाल के 51 वर्ष पूर्ण होने पर विशाल मशाल जुलूस का आयोजन
Next News
स्वामी सहजानंद सरस्वती को भारतरत्न प्रदान करने तथा बिहटा में बन रहे हवाई अड्डे का नामकरण उनके नाम से हो _ काँग्रेस "
🔥 Recent Top 5 News