News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › शेरघाटी मे छठ पूजा की तैयारी में जुटी समिति, श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर

शेरघाटी मे छठ पूजा की तैयारी में जुटी समिति, श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर

Category: गया | Date: 13 Sep 2026 | 👁️ Views: 209

लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा को लेकर शहर में तैयारियां शुरू हो गई हैं। शहर के प्रमुख शेरघाटी श्रीराम मंदिर सूर्य नारायण छठ घाट पर श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी नहीं हो, इसके लिए श्रीराम मंदिर सूर्य नारायण छठ पूजा समिति के सदस्यों ने रविवार को बैठक कर तैयारियों की रूपरेखा तय की। बैठक में घाट की साफ-सफाई, रास्ते की सफाई, विद्युत सजावट, पूजा व्यवस्था, पेयजल, चेंजिंग रूम समेत अन्य सुविधाओं को बेहतर तरीके से उपलब्ध कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक की अध्यक्षता समिति के सचिव दीनानाथ पांडे ने की। इस दौरान सदस्यों ने कहा कि छठ महापर्व के दौरान घाट पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटती है। ऐसे में पर्व से पहले घाट एवं प्रतिमा स्थल परिसर की विशेष सफाई कराने के साथ ही श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समय पर पूरा करना जरूरी है। इसके लिए समिति के सदस्यों के बीच अलग-अलग कार्यों की जिम्मेदारी भी सौंपी गई। समिति के अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी एवं सचिव दीनानाथ पांडेय ने बताया कि श्रीराम मंदिर सूर्य नारायण छठ घाट शहर के प्रमुख घाटों में शामिल है। प्रत्येक वर्ष कार्तिक छठ महापर्व के अवसर पर शहर के अलग-अलग हिस्सों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु यहां पहुंचकर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। श्रद्धालुओं की आस्था और भीड़ को देखते हुए समिति की ओर से घाट पर बेहतर व्यवस्था उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाता है। इस वर्ष भी तैयारियों को व्यवस्थित ढंग से पूरा करने की योजना बनाई गई है। *घाट से लेकर रास्ते तक होगी सफाई* समिति के सदस्यों ने निर्णय लिया कि छठ पूजा से पहले घाट की विशेष साफ-सफाई कराई जाएगी। इसके साथ ही घाट तक आने वाले रास्ते तथा प्रतिमा स्थल परिसर की भी सफाई कराई जाएगी, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को आने-जाने में परेशानी नहीं हो। घाट पर स्वच्छता के साथ प्रकाश व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने की बात कही गई। *सुरक्षा व सुविधाओं पर भी जोर* उपाध्यक्ष सुरेश पंडित एवं कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता ने बताया कि छठ पूजा के दौरान घाट पर आस्था का सैलाब उमड़ता है। बड़ी संख्या में व्रती एवं श्रद्धालु यहां पहुंचते हैं। इसे देखते हुए प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था के साथ श्रद्धालुओं के लिए पेयजल, टी-स्टॉल, चेंजिंग रूम और आकर्षक साज-सज्जा की व्यवस्था की जाती है। समिति की ओर से सभी व्यवस्थाओं को सुव्यवस्थित रखने का प्रयास किया जाएगा। *संध्या आरती व प्रसाद वितरण का होगा आयोजन* छठ पूजा के दौरान घाट पर संध्या आरती एवं प्रसाद वितरण भी बड़े स्तर पर किया जाता है। पूजा के उपरांत समिति की ओर से प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी भंडारा आयोजित करने की तैयारी की जा रही है। बैठक में भंडारा एवं प्रसाद वितरण को लेकर भी सदस्यों ने आवश्यक विचार-विमर्श किया। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि छठ महापर्व आस्था और श्रद्धा का पर्व है। घाट पर आने वाले सभी व्रतियों एवं श्रद्धालुओं को बेहतर माहौल उपलब्ध कराना समिति की प्राथमिकता है। इसके लिए सभी सदस्य आपसी समन्वय के साथ अपनी जिम्मेदारी निभाएंगे। बैठक में अध्यक्ष विनोद चंद्रवंशी, उपाध्यक्ष सुरेश कुमार, सचिव दीनानाथ पांडेय, कोषाध्यक्ष संजय गुप्ता, दीपक गुप्ता, ओमप्रकाश चंद्रवंशी, नीतीश मिश्रा, विक्की कुमार, सूरज कुमार, अजय सिंह, पवन कुमार, ऋतिक कुमार, अंकुश कुमार, मुकेश मालाकार, राहुल कुमार, कन्हैया सिंह, मुकेश गुप्ता समेत अन्य सदस्य मौजूद थे।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें