पीएम मोदी के जन्मदिवस पर 17 सितंबर को घरों में जलेगा ‘आशीर्वाद का दीया’
Category: शहर | Date: 12 Sep 2026 | 👁️ Views: 35
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म एवं उनके सार्वजनिक जीवन और जनसेवा के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भारतीय जनता पार्टी की ओर से शहर के एक निजी होटल में शनिवार को प्रेस वार्ता आयोजित कर उनके जन्मदिन को सेवा समर्पण दिवस के रूप में मनाने अपील की गई। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए मोहनिया विधायक संगीता कुमारी ने कहा कि आगामी 17 सितंबर को राष्ट्र स्तर पर 'एक दिया आशीर्वाद का, कार्यक्रम के तहत सभी घरों में संध्या समय दीप जलाएं और यशस्वी प्रधानमंत्री की लंबी आयु की कामना करें ताकि देश की सेवा करते रहे। उक्त संयुक्त प्रेस वार्ता में गया पश्चिम के जिला अध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह अति पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य अमित कुमार दांगी, जिला महामंत्री कौशल वर्मा, मीडिया प्रभारी विनय प्रसाद, अरुण चंद्रवंशी ने संयुक्त बयान में कहा है कि17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक राष्ट्रव्यापी ‘सेवा समर्पण पखवाड़ा’ मनाया जाएगा। इस दौरान जिले में सामाजिक, रचनात्मक और जनसेवा से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। भाजपा नेत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘नेशन फर्स्ट’ यानी राष्ट्र सर्वोपरि के संकल्प के साथ देश के विकास को नई दिशा देने का काम किया है। उनके नेतृत्व में समाज के अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक विकास और सरकार की योजनाओं का लाभ पहुंचाने का प्रयास किया गया है। प्रधानमंत्री के प्रति इसी कृतज्ञता को व्यक्त करने के लिए ‘जिन्होंने संवारा जीवन हमारा, उन्हें आशीर्वाद हमारा’ अभियान चलाया जाएगा। इसके तहत 17 सितंबर की शाम ठीक सात बजे जिले के लोगों से अपने घर के मुख्य द्वार पर एक दीया जलाने की अपील की गई है।
←
Previous News
→
शेरघाटी राष्ट्रीय लोक अदालत में 654 मामलों का निपटारा, 76.33 लाख रुपये का समझौता
Next News
शेरघाटी मे छठ पूजा की तैयारी में जुटी समिति, श्रद्धालुओं की सुविधा पर रहेगा जोर
🔥 Recent Top 5 News