News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › बेगूसराय में तीन थाना प्रभारी की मौत, गया में भी मातम पसरा

बेगूसराय में तीन थाना प्रभारी की मौत, गया में भी मातम पसरा

Category: गया | Date: 12 Jun 2026 | 👁️ Views: 80

बिहार पुलिस महकमे से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे मधेपुरा जिले के तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत हो गई। बेगूसराय में एनएच-31 पर तेज रफ्तार कार एक ट्रक से जा टकराई। हादसा इतना भीषण था कि चारों की जान चली गई। पुलिस विभाग में शोक की लहर है। बेगूसराय के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के बखड्डा स्थित एनएच-31 पर हुए इस भीषण सड़क हादसे में मधेपुरा जिले में पदस्थापित तीन थाना प्रभारी और एक चालक की मौत हो गई। मृतकों में रतवारा थाना प्रभारी साजन पासवान, बेलारी थाना प्रभारी नीरज कुमार, अरार थाना प्रभारी ज्ञानेंद्र अमर और चालक नीरज कुमार शामिल हैं। जानकारी के अनुसार सभी अधिकारी पटना में आयोजित एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होने के बाद एक ही वाहन से मधेपुरा लौट रहे थे। इसी दौरान उनकी तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रक में पीछे से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए। हादसे में थाना प्रभारी नीरज कुमार, ज्ञानेंद्र अमर और चालक नीरज कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल साजन पासवान को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल बेगूसराय पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान उन्होंने भी दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही बेगूसराय एसपी मनीष कुमार, सदर डीएसपी आनंद पांडे और कई पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है। एक साथ तीन थाना प्रभारियों और एक चालक की मौत से बिहार पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है। मृतक अधिकारियों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं पुलिस विभाग अपने कर्मठ अधिकारियों को खोने के गम में डूबा हुआ है। पटना से प्रशिक्षण लेकर लौट रहे पुलिस अधिकारियों का सफर मौत का सफर बन गया। इस दर्दनाक हादसे ने पूरे पुलिस विभाग को झकझोर कर रख दिया है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2417 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 943 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 806 Views
शेयर करें