पितृपक्ष मेला गया रामशिला-प्रेतशिला पर हो स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था- बीरेन्द्र गोप
Category: गया | Date: 07 Sep 2026 | 👁️ Views: 88
राष्ट्रीय जनता दल के निवर्तमान प्रदेश महासचिव एड० बीरेन्द्र कुमार उर्फ बीरेन्द्र गोप ने जिला अधिकारी गया को मांग पत्र सौंपकर प्रेतशिला में तालाब की सफाई कराकर वाटर प्यूरीफायर लगाने एवं गया रामशिला - प्रेतशिला पथ में स्ट्रीट लाइट लगाने की मांग की है। उन्होंने कहा कि विश्व प्रसिद्ध पितृपक्ष मेला का आगाज़ कुछ ही दिनों में होने वाला है। मेला में देश-विदेश के लोग का आगमन गया जी में होता है। गया जी के प्रमुख वेदियों के साथ - साथ यात्रीगण रामशिला वेदी एवं प्रेतशिला में भी पिण्ड दान करते हैं।शहर में साफ-सफाई के साथ प्रकाश की व्यवस्था उत्तम दर्जे की रहती है। परन्तु रामशिला - प्रेतशिला पथ का आधा हिस्सा नगर निगम क्षेत्र वार्ड संख्या 05 में एवं आधा हिस्सा नगर प्रखंड अंतर्गत कोरमा पंचायत में आने के कारण न तो नगर निगम द्वारा स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था और न ही पंचायत एवं प्रखंड प्रशासन द्वारा साफ-सफाई का व्यवस्था का प्रबंध किया जाता है, तथा प्रेतशिला में तर्पण क्षेत्र एवं कुण्ड (तालाब ) में गंदगी के व्याप्त रहने के कारण पिण्ड दानियों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है।
इन सभी कार्यों के लेकर बीरेन्द्र गोप ने जिला अधिकारी शशांक शुभंकर से मुलाकात कर मांग पत्र के माध्यम से रामशिला - प्रेतशिला पथ में स्ट्रीट लाइट का व्यवस्था एवं प्रेतशिला मेला क्षेत्र को गंदगी मुक्त कराते हुए मेला क्षेत्र में बेहतर व्यवस्था करने की मांग की है ताकि यात्रीगण गया जी का स्वच्छ छवि लेकर वापस अपने घर जा सके।
←
Previous News
→
राष्ट्रीय लोक अदालत के प्रचार के लिए जागरूकता वाहन रवाना
Next News
जाम से मुक्ति को शेरघाटी में भारी वाहनों की नो-एंट्री, सुबह आठ से रात आठ बजे तक रहेगा प्रतिबंध
🔥 Recent Top 5 News