News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 47वीं बटालियन सीआरपीएफ में जागरूकता कार्यक्रम, जवानों ने ली नशामुक्ति की शपथ

विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर 47वीं बटालियन सीआरपीएफ में जागरूकता कार्यक्रम, जवानों ने ली नशामुक्ति की शपथ

Category: गया | Date: 31 May 2026 | 👁️ Views: 67

गयाजी। विश्व तंबाकू निषेध दिवस 2026 के अवसर पर 47वीं बटालियन में जागरूकता एवं शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों एवं जवानों को तंबाकू सेवन के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करना था। इस अवसर पर 47वीं बटालियन के कमांडेंट श्री अवधेश कुमार ने उपस्थित अधिकारियों एवं जवानों को संबोधित करते हुए तंबाकू, सिगरेट एवं तंबाकू से संबंधित विभिन्न उत्पादों के सेवन से होने वाले गंभीर स्वास्थ्य दुष्प्रभावों की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू का सेवन अनेक घातक बीमारियों, विशेषकर कैंसर, हृदय रोग तथा श्वसन संबंधी समस्याओं का प्रमुख कारण है। इसके लगातार उपयोग से व्यक्ति के स्वास्थ्य पर अत्यंत प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है और जीवन को गंभीर खतरा उत्पन्न हो सकता है। कमांडेंट श्री अवधेश कुमार ने सभी कार्मिकों से अपील करते हुए कहा कि वे स्वयं तंबाकू एवं नशीले पदार्थों से दूर रहें तथा अपने परिवारजनों, मित्रों और साथियों को भी इसके दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करें। उन्होंने कहा कि तंबाकूमुक्त समाज के निर्माण में प्रत्येक व्यक्ति की महत्वपूर्ण भूमिका है।कार्यक्रम के दौरान सभी अधिकारियों एवं जवानों को तंबाकू सेवन न करने तथा दूसरों को भी इससे बचाने के लिए शपथ दिलाई गई। उपस्थित सभी कार्मिकों ने तंबाकूमुक्त जीवन अपनाने का संकल्प लिया।इस अवसर पर कमांडेंट श्री अवधेश कुमार के अलावा उप कमांडेंट श्री उत्तम कुमार, सहायक कमांडेंट श्री देवेंद्र कुमार,निरीक्षक रामनारायण चौधरी,निरीक्षक दिलीप कश्यप सहित 80 से अधिक जवान उपस्थित रहे। कार्यक्रम का समापन तंबाकूमुक्त एवं स्वस्थ समाज के निर्माण के संकल्प के साथ हुआ।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News