ट्रक से लगभग 26 लाख मूल्य की 2039. 040 लीटर विदेशी शराब बरामद, एक गिरफ्तार
Category: गया | Date: 31 Aug 2026 | 👁️ Views: 30
समेकित जांच चौकी डोभी पर मद्यनिषेध विभाग की टीम ने जांच के दौरान एक डीसीएम ट्रक से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में ट्रक पर सवार एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। बरामद शराब की कुल मात्रा 2039.040 लीटर बताई गई है।
मद्यनिषेध विभाग के अनुसार, जांच के दौरान डीसीएम ट्रक संख्या BR-06GB-3661 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में विभिन्न ब्रांड की कुल 11,328 टेट्रा पैक विदेशी शराब बरामद हुई। इसके बाद पुलिस ने ट्रक सवार मुजफ्फरपुर जिले के औराई थाना क्षेत्र के बेदौल वार्ड संख्या-12 निवासी अमोद कुमार (36 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया। शराब की कीमत करीब 26 लख रुपए आकी गई है।
कार्रवाई बाराचट्टी थाना क्षेत्र के समेकित जांच चौकी डोभी पर की गई। विभाग की टीम गिरफ्तार आरोपित से शराब की खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां पहुंचाया जाना था, इस संबंध में पूछताछ कर रही है। मामले में आगे की कार्रवाई के लिए अनुसंधान जारी है। अनुसंधान पूरा होने के बाद आरोपित के विरुद्ध न्यायालय में आरोप पत्र समर्पित किया जाएगा।
छापामार दल में उमेश चन्द्र राय, राहुल तिवारी, बन्टी यादव, दीपक कुमार राम और हलेन्द्र कुमार के अलावा मद्यनिषेध सिपाही, सैप बल एवं गृहरक्षक जवान शामिल थे।
←
Previous News
→
शेरघाटी मे करैत सांप के डंसने से 12 वर्षीय बालक की मौत, परिजनों मे मचा कोहराम
Next News
राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज राजनीतिक एवं दुर्भावनापूर्ण मुकदमे के विरोध में कांग्रेस का विरोध मार्च
🔥 Recent Top 5 News