News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर घर से भाग कर राजस्थान जाने की लिए पहुंचा गया जंक्शन , तभी RPF की पड़ी नजर, सभी का किया रेस्क्यू,

घर से भाग कर राजस्थान जाने की लिए पहुंचा गया जंक्शन , तभी RPF की पड़ी नजर, सभी का किया रेस्क्यू,

Category: शहर | Date: 19 Aug 2026 | 👁️ Views: 264

गया रेलवे स्टेशन से चार नाबालिग लड़कों को रेस्क्यू किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल यानी आरपीएफ ने यह कार्रवाई ऑपरेशन नन्हे फरिश्ते के तहत की। आरपीएफ की टीम गश्त के दौरान प्लेटफॉर्म नंबर एक स्थित दिल्ली फुट ओवरब्रिज के पास पहुंची, जहां चार नाबालिग लड़के गुमसुम और डरे हुए नजर आए। पूछताछ में सभी की उम्र करीब 14 वर्ष बताई गई। पूछताछ में बच्चों ने बताया कि वे चारों दोस्त हैं और करीब तीन दिन पहले घर से निकले थे। सभी मिलकर राजस्थान जाने की तैयारी कर रहे थे। नाबालिगों के पास एक काले रंग का बैग, कपड़े, 350 रुपये नकद और दो मोबाइल फोन मिले। मानव तस्करी या किसी अनहोनी की आशंका को देखते हुए आरपीएफ ने चारों बच्चों को सुरक्षित रेस्क्यू किया। इसके बाद सभी को रेलवे चाइल्ड हेल्प डेस्क गया को सौंप दिया गया, जहां उनके सुरक्षित भविष्य और आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। आरपीएफ की इस कार्रवाई से चारों नाबालिगों को संभावित खतरे से बचा लिया गया।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News