News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर Big Breaking गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, 500 मीटर तक घसीटा; 30 वर्षीय सोनू खान की दर्दनाक मौत

Big Breaking गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार को रौंदा, 500 मीटर तक घसीटा; 30 वर्षीय सोनू खान की दर्दनाक मौत

Category: शहर | Date: 28 Jul 2026 | 👁️ Views: 16

गया जिले के डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के समीप मंगलवार को हुए एक भीषण सड़क हादसे में गिट्टी लदे हाईवा ने बाइक सवार को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाराचट्टी थाना क्षेत्र निवासी जुबेर खान के 30 वर्षीय पुत्र सोनू खान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक पूरी तरह चकनाचूर हो गई, जबकि युवक हाईवा के नीचे फंसकर करीब 500 मीटर तक घसीटता चला गया। शव इस कदर क्षत-विक्षत हो गया कि उसकी पहचान करना मुश्किल हो गया। बाद में परिजनों ने उसकी पहचान की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, गिट्टी से लदा हाईवा तेज रफ्तार में था। टक्कर के बाद चालक वाहन रोकने के बजाय भागने की कोशिश करता रहा। घटनास्थल पर पल्सर बाइक के परखच्चे उड़ गए। पेट्रोल टंकी, हेलमेट, चप्पल और बाइक के अन्य पुर्जे सड़क पर दूर-दूर तक बिखरे मिले। हादसे की भयावहता देखकर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना के बाद चालक हाईवा लेकर फरार होने की कोशिश कर रहा था, लेकिन स्थानीय ग्रामीणों ने उसका पीछा कर मेडिकल थाना क्षेत्र के जिंदापुर के पास पकड़ लिया। सूचना मिलने पर यूनिवर्सिटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और चालक, खलासी तथा हाईवा को अपने कब्जे में ले लिया। डोभी थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि दुर्घटना डोभी थाना क्षेत्र के नवाडीह मोड़ के पास हुई है। चालक और खलासी को ग्रामीणों ने जिंदापुर के समीप पकड़ा था, जो मेडिकल थाना क्षेत्र में आता है। इसलिए दोनों को हाईवा सहित यूनिवर्सिटी थाना पुलिस के हवाले कर दिया गया। चालक शराब के नशे में था या नहीं, इसकी पुष्टि मेडिकल जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगी। हालांकि स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि चालक शराब के नशे में था। उनका कहना है कि हाईवा के केबिन से शराब और चखना भी मिला है। पुलिस ने फिलहाल इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है। पुलिस के अनुसार हाईवा चालक की पहचान अमरेश कुमार, निवासी इंग्लिश गांव (गया) के रूप में हुई है। वहीं उसका सहयोगी नेपाली, निवासी जहानाबाद, बताया जा रहा है। दोनों को हिरासत में लेकर पुलिस आगे की कार्रवाई में जुटी है। इस दर्दनाक हादसे के बाद मृतक के घर में मातम पसरा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, जबकि इलाके में घटना को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News