News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया ATM में कार्ड फंसने पर 'इंजीनियर' को किया फोन, फिर खाते से उड़ गए 1.15 लाख

ATM में कार्ड फंसने पर 'इंजीनियर' को किया फोन, फिर खाते से उड़ गए 1.15 लाख

Category: गया | Date: 30 Jun 2026 | 👁️ Views: 110

शेरघाटी(राहुल कुमार) शहर के गोला बाजार स्थित एक्सिस बैंक एटीएम से रुपए निकालने के दौरान कार्ड फंस जाने के बाद एक युवक साइबर ठगी का शिकार हो गया। एटीएम पर चिपकाए गए कथित कस्टमर केयर नंबर पर संपर्क करना उसे महंगा पड़ गया। कुछ ही देर में उसके बैंक खाते से अलग-अलग ट्रांजैक्शन के माध्यम से कुल 1.15 लाख रुपए निकाल लिए गए। पीड़ित नीतीश कुमार ने स्थानीय थाना में लिखित शिकायत देकर कार्रवाई एवं राशि वापस दिलाने की गुहार लगाई है। पीड़ित नीतीश गुरुआ थाना क्षेत्र के पकरी वर्तमान निवास मोहल्ला बसंतबाग शेरघाटी ने बताया है कि 28 जून की शाम करीब 6:30 बजे शेरघाटी के गोला बाजार स्थित एक्सिस बैंक के एटीएम में पैसा निकालने गए थे। इसी दौरान उनका एटीएम कार्ड मशीन में फंस गया। पीड़ित के अनुसार एटीएम मशीन पर "कॉन्टैक्ट एटीएम इंजीनियर" लिखकर एक मोबाइल नंबर 9572394449 चिपकाया गया था। उन्होंने उसी नंबर पर फोन कर सहायता मांगी। बातचीत के कुछ देर बाद ही उनके स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के खाते से एक के बाद एक कई ट्रांजैक्शन होने लगे। देखते ही देखते कुल 1.15 लाख रुपये खाते से निकल गए। घटना की जानकारी मिलते ही पीड़ित ने तत्काल अपना एटीएम कार्ड और यू पी आई सेवा ब्लॉक कराई। साथ ही राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन 1930 पर शिकायत दर्ज कराई। शिकायत का पावती संख्या 305062600807982 प्राप्त हुआ है। इसके बाद उन्होंने साइबर थाना, गया में लिखित आवेदन देकर अज्ञात साइबर अपराधियों के विरुद्ध प्राथमिकी कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई करने तथा ठगी गई राशि वापस दिलाने की मांग की है। यहां अधिकारी ने स्थानीय थाना में प्राथमिकी कराने का सुझाव दिया। उसके पश्चात स्थानीय थाना में आवेदन देकर प्राथमिकी का आग्रह किया है। बैंक खाते से हुए सात ट्रांजैक्शन का विवरण और संबंधित ट्रांजैक्शन आईडी भी पुलिस को उपलब्ध कराया है। साइबर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस यह भी पता लगाने का प्रयास कर रही है कि एटीएम परिसर में कथित कस्टमर केयर नंबर किसने चिपकाया और ठगी की वारदात को किस तरह अंजाम दिया गया।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News