होम
›
गया
›
श्री राम भक्त सेवा संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह, बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा को भी किया गया सम्मानित
श्री राम भक्त सेवा संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह, बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ मनीष पंकज मिश्रा को भी किया गया सम्मानित
Category: गया | Date: 06 Sep 2026 | 👁️ Views: 61
रविवार को श्री राम भक्त सेवा संगठन के द्वितीय स्थापना दिवस एवं कार्यकर्ता सम्मान समारोह का भव्य आयोजन होटल घराना ग्रीन, गया जी में किया गया। कार्यक्रम में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री विकास भारती जी एवं राष्ट्रीय सलाहकार श्रीमती रेणुका सिंह की गरिमामयी उपस्थिति रही।इस अवसर पर बिहार प्रदेश राष्ट्रीय मानवाधिकार संगठन के प्रदेश अध्यक्ष सह भाजपा नेता डॉ. मनीष पंकज मिश्रा,संगठन प्रदेश उपाध्यक्ष सुनील बंबईया, कार्यक्रम संयोजक संदीप सिंह, बिहार प्रदेश संगठन महामामतरी अखिलेश कुमार चौहान, प्रदेश महामंत्री अमरेश जी तथा प्रदेश अध्यक्ष महिला प्रकोष्ठ सारिका वर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।कार्यक्रम में गया नगर निगम के महापौर गणेश पासवान, पूर्व डिप्टी मेयर मोहन श्रीवास्तव संतोष सिंह , डॉ. रतन कुमार, डॉ. एन.के. अग्रवाल, डॉ. अशोक अभिषेक, श्री विपिन चौहान सहित संगठन के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष पंकज कुमार सिंह ने की। जिला सचिव पंकज सिंह, जिला मंत्री रितेश जी, महिला प्रकोष्ठ की रेखा अग्रवाल, खुशबू कुमारी सहित बड़ी संख्या में राम भक्त सेवा संगठन के कार्यकर्ता उपस्थितरहेसमारोह में वक्ताओं ने संगठन के दो वर्षों के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि श्री राम भक्त सेवा संगठन को और अधिक विस्तार देते हुए जनहित, सामाजिक सेवा एवं जरूरतमंदों की सहायता के लिए निरंतर कार्य करना चाहिए। सभी वक्ताओं ने संगठन की एकजुटता और सेवा भावना को मजबूत करने पर जोर दिया।इस अवसर पर संगठन के सक्रिय एवं समर्पित राम भक्तों को अंगवस्त्र एवं सम्मान प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा, उत्साह और समाजसेवा के प्रति संकल्प का संचार किया।
←
Previous News
→
छात्राओं से शुल्क वसूली के विरोध में एबीवीपी का प्रदर्शन, प्राचार्य का पुतला फूंका
Next News
भगहर गांव में बारिश और नदी के उफान से तबाही, कई कच्चे मकान ढहे
🔥 Recent Top 5 News