News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › शेरघाटी मे जन कल्याण सह सहयोग शिविर में 94 आवेदन प्राप्त

शेरघाटी मे जन कल्याण सह सहयोग शिविर में 94 आवेदन प्राप्त

Category: गया | Date: 17 Jun 2026 | 👁️ Views: 85

शेरघाटी से राहुल कुमार की रिपोर्ट.. आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवास और स्वरोजगार योजनाओं को लेकर लोगों ने दिखाई रुचि, तीन दिवसीय शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारी कर रहे समस्याओं का समाधान एंकर - आम लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ सुलभ कराने और उनकी समस्याओं का त्वरित समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से शेरघाटी प्रखंड परिसर में 16 से 18 जून तक आयोजित प्रखंड जन कल्याण सह सहयोग शिविर में लोगों की अच्छी भागीदारी देखने को मिल रही है। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए हैं, जहां नागरिकों को योजनाओं की जानकारी देने के साथ-साथ आवेदन भी स्वीकार किए जा रहे हैं। शिविर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा लगाए गए स्वास्थ्य कैंप में लोगों का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। वहीं आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, आयुष्मान वय वंदना कार्ड, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वरोजगार एवं उद्यमी योजनाओं से संबंधित सेवाएं भी उपलब्ध कराई जा रही हैं। छात्रवृत्ति और रोजगारोन्मुखी योजनाओं के लिए भी लोगों को आवेदन करने का अवसर दिया जा रहा है। पहले दिन विभिन्न विभागों के माध्यम से कुल 94 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें सामाजिक सुरक्षा अंतर्गत विभिन्न पेंशन योजनाओं के लिए 53 आवेदन, आयुष्मान भारत कार्ड के लिए छह, आयुष्मान वय वंदना कार्ड के लिए आठ, प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के लिए तीन, मुख्यमंत्री ग्राम परिवहन योजना के लिए चार, बिहार निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड के लेबर कार्ड के लिए आठ, लखपति दीदी (एसएचजी लिंकेज) योजना के लिए एक, मुख्यमंत्री उद्यमी योजना के लिए एक, मुख्यमंत्री स्वयं सहायता भत्ता योजना के लिए एक तथा दिव्यांग उपकरण के लिए एक आवेदन शामिल हैं। संबंधित विभागों द्वारा प्राप्त आवेदनों के निष्पादन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाएं और अपने आसपास के जरूरतमंद लोगों को भी इसकी जानकारी दें, ताकि पात्र लाभार्थी सरकारी योजनाओं से वंचित न रहें। जनप्रतिनिधियों से भी शिविर के व्यापक प्रचार-प्रसार में सहयोग करने का आग्रह किया गया है। मौके पर प्रखंड विकास पदाधिकारी स्नेहिल आनंद, अंचल अधिकारी उषा कुमारी, बीपीआरओ विजय कुमार, राजस्व कर्मचारी अमित कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे और लोगों की समस्याओं को सुनकर उनके समाधान की दिशा में आवश्यक कार्रवाई की।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2416 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1710 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 942 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 805 Views
शेयर करें