News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम बिहार विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले श्रम संसाधन मंत्री, 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में बोले श्रम संसाधन मंत्री, 12 वर्षों की उपलब्धियां गिनाईं

Category: बिहार | Date: 21 Jun 2026 | 👁️ Views: 118

शेरघाटी (राहुल कुमार) सूबे के श्रम संसाधन मंत्री अरुण शंकर प्रसाद ने शनिवार को शेरघाटी के नई बाजार स्थित श्याम होटल में आयोजित विकसित भारत संकल्प सम्मेलन में केंद्र सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों को विस्तार से रखा। इस दौरान आयोजित प्रेसवार्ता में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास, सुशासन और जनकल्याण के क्षेत्र में अभूतपूर्व प्रगति की है। मंत्री ने कहा कि वर्ष 2014 से लेकर अब तक जनता ने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व पर विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि यह देशवासियों के भरोसे और केंद्र सरकार की जनहितकारी नीतियों का परिणाम है। उन्होंने बताया कि वर्तमान में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) देश के 22 राज्यों में सरकार चला रहा है अथवा शासन में भागीदारी निभा रहा है। उन्होंने कहा कि तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने के बाद नरेंद्र मोदी ने सबसे पहले प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित फाइल पर हस्ताक्षर किए थे। इससे स्पष्ट होता है कि सरकार किसानों, गरीबों और वंचित वर्गों के कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता देती है। प्रेसवार्ता के दौरान मंत्री ने कहा कि सरकार की नीतियों का केंद्र बिंदु गरीब, किसान, युवा और महिलाओं का सशक्तीकरण है। ‘‘सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास’’ की भावना के साथ सरकार निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने दावा किया कि पिछले वर्षों में लगभग 25 करोड़ लोग गरीबी रेखा से बाहर आए हैं तथा डिजिटल गवर्नेंस के माध्यम से सरकारी योजनाओं का लाभ सीधे लाभार्थियों के बैंक खातों तक पहुंच रहा है, जिससे पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ी है। मंत्री ने केंद्र सरकार की विभिन्न महत्वाकांक्षी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि जल जीवन मिशन, स्वच्छ भारत मिशन, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना, उज्ज्वला योजना तथा अन्य जनकल्याणकारी कार्यक्रमों ने करोड़ों लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उन्होंने कहा कि विकसित भारत के संकल्प को साकार करने के लिए केंद्र सरकार गांव, गरीब, किसान और युवाओं को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। सम्मेलन के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं एवं नेताओं ने श्रम संसाधन मंत्री का गर्मजोशी से स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम प्रकाश उर्फ चिंटू सिंह सहित पार्टी के कई पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। सम्मेलन में विकसित भारत के लक्ष्य को लेकर संगठन की रणनीति तथा सरकार की उपलब्धियों पर भी चर्चा की गई।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News