होम
›
शहर
›
बड़ी बैठक: शेरघाटी रंगलाल इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित होगा मुख्य समारोह स्कूली बच्चे परेड की करेंगे प्रस्तुति
बड़ी बैठक: शेरघाटी रंगलाल इंटर स्कूल के मैदान में आयोजित होगा मुख्य समारोह स्कूली बच्चे परेड की करेंगे प्रस्तुति
Category: शहर | Date: 31 Jul 2026 | 👁️ Views: 123
स्वतंत्र दिवस की तैयारी को लेकर शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय शेरघाटी के सभा कक्ष में बैठक की गई जिसमें पूर्व की तरह स्कूली बच्चों का पीटी परेड का कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। मुख्य समारोह रंगलाल इंटर स्कूल शेरघाटी में होगा जहां अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार के द्वारा ध्वजारोहण किया जाएगा। इस मौके पर अनुमंडल के सारे पदाधिकारी मौजूद रहेंगे। अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी और अनुमंडल पदाधिकारी संयुक्त रूप से ध्वजारोहण स्थल का निरीक्षण करेंगे। इस बीच सभी विभाग से अपने अपने कार्य से संबंधित बैनर लगाए जाएंगे। पूर्व की भांति स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज में रचनात्मक कार्य करने वाले को सम्मानित किया जाएगा। ध्वजारोहण के दौरान मेडिकल टीम, अग्निशमन विभाग अपनी टीम के साथ उपस्थित रहेंगे। स्कूली बच्चों द्वारा परेड, मार्च पास्ट और झांकी की प्रस्तुति की जाएगी। चयनित प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया जाएगा। अवर निर्वाचन पदाधिकारी रंजय कुमार ने बैठक का संचालन किया। मौके पर अस्पताल उपाधीक्षक डॉ उदय कुमार, कार्यपालक पदाधिकारी ऋचा प्रियदर्शिनी, बीडीओ विनोद कुमार, अंचलाधिकारी उषा कुमारी, प्रोजेक्ट कन्या इंटर स्कूल प्राचार्य राजकुमार सिंह, रंगलाल इंटर स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार, कलाकार इमरान अली, एनसीसी शिक्षक शबाब खान, सर्किल इंस्पेक्टर नेयाज अहमद, थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार, आमस, शेरघाटी, मनरेगा अधिकारी सहित दर्जनों विद्यालय के प्रतिनिधि मौजूद रहे।
←
Previous News
→
रौनियार समाज के समाज सेवी स्व नंद किशोर गुप्ता के श्रद्धांजलि सभा में शिव गुप्ता एवं भोला गुप्ता, राष्ट्रीय सचिव हजारों लोगों ने दी श्रद्धांजलि
Next News
जेजे कॉलेज में जलजमाव से छात्रों में आक्रोश, एनएसयूआई के अध्यक्ष बैभव कुमार ने कुलपति को सौंपा ज्ञापन
🔥 Recent Top 5 News