News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर चिंताजनक: पेपरलेस निबंधन की रफ्तार धीमी, दो निबंधन के बाद ठहर गई प्रक्रिया

चिंताजनक: पेपरलेस निबंधन की रफ्तार धीमी, दो निबंधन के बाद ठहर गई प्रक्रिया

Category: शहर | Date: 17 Aug 2026 | 👁️ Views: 169

अवर निबंधन कार्यालय, शेरघाटी में पेपरलेस निबंधन व्यवस्था लागू होने के बाद इसकी रफ्तार फिलहाल काफी धीमी है। तीन अगस्त से शुरू हुई इस नई व्यवस्था के तहत अब तक महज दो निबंधन ही हो सके हैं। कार्यालय कर्मी सह ऑपरेटर संदीप कुमार ने बताया कि पेपरलेस निबंधन शुरू होने के बाद प्रतिदिन लोग निबंधन कराने के लिए कार्यालय पहुंच रहे हैं, लेकिन तकनीकी जानकारी के अभाव और नई व्यवस्था को लेकर लोगों में विश्वास की कमी के कारण अपेक्षित गति नहीं आ पा रही है। दास्तानविश अनुज कुमार ने बताया कि आम लोगों को बिना हस्ताक्षर और फोटो के निबंधन की प्रक्रिया पर भरोसा नहीं हो रहा है। निबंधन कराने पहुंचने वाले कई क्रेताओं का कहना है कि जब नई व्यवस्था पूरी तरह सुचारू हो जाएगी, तब वे निबंधन कराएंगे। इससे फिलहाल निबंधन कार्यालय में कामकाज प्रभावित हो रहा है। पेपरलेस निबंधन शुरू होने से स्टांप वेंडर और दास्तानविश भी प्रभावित हुए हैं। दास्तानविशों का कहना है कि पिछले एक पखवारे में सामान्य लोगों का एक भी निबंधन नहीं हुआ है। उनके अनुसार, अब तक हुए दो निबंधन सरकारी प्रक्रिया से संबंधित हैं। नई व्यवस्था के शुरुआती दौर में लोगों में जागरूकता और विश्वास की कमी के कारण पेपरलेस निबंधन की प्रक्रिया शिथिल नजर आ रही है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News