News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर गया में 29वीं वाहिनी एसएसबी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, 100 पौधे लगाए

गया में 29वीं वाहिनी एसएसबी ने चलाया वृक्षारोपण अभियान, 100 पौधे लगाए

Category: शहर | Date: 25 Jul 2026 | 👁️ Views: 14

गया। वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल, गया द्वारा शनिवार को बोधगया स्थित डीवीसी कॉलोनी में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल के जवानों ने स्थानीय ग्रामीणों के सहयोग और सहभागिता से विभिन्न प्रजातियों के कुल 100 पौधे लगाए। इस अवसर पर एसएसबी के जवानों के साथ स्थानीय ग्रामीणों ने भी उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को पर्यावरण संरक्षण, हरित क्षेत्र के विस्तार तथा लगाए गए पौधों के संरक्षण और संवर्धन के महत्व के प्रति जागरूक किया गया। 29वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल की ओर से वृक्षारोपण अभियान-2026 के तहत अधिक से अधिक पौधे लगाने के साथ-साथ उनके संरक्षण और संवर्धन के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण के साथ आम लोगों में प्रकृति के प्रति जागरूकता और जिम्मेदारी की भावना को बढ़ावा देना है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News