News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर गया में चौंकाने वाली चोरी, किसानों के खेतों में लगे 5 ट्रांसफार्मर की कर ली चोरी.

गया में चौंकाने वाली चोरी, किसानों के खेतों में लगे 5 ट्रांसफार्मर की कर ली चोरी.

Category: शहर | Date: 05 Jul 2026 | 👁️ Views: 399

बिहार के गया जिले से एक चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां चोरों ने किसानों के खेतों में लगे एक-दो नहीं, बल्कि पांच बिजली ट्रांसफार्मरों पर ही हाथ साफ कर दिया। ट्रांसफार्मर चोरी होने से सैकड़ों किसानों की सिंचाई ठप हो गई है। किसान अब अपनी धान की नर्सरी बचाने की गुहार लगा रहे हैं। उनका कहना है कि यदि अगले 24 घंटे के भीतर नए ट्रांसफार्मर नहीं लगाए गए, तो धान का बीज पूरी तरह बर्बाद हो जाएगा। घटना गया जिले के पंचानपुर थाना के सेवाशीन गांव कि है, जहां देर रात चोरों ने खेतों में लगे पांच छोटे-बड़े ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया। ट्रांसफार्मरों को उतारकर उनमें मौजूद तांबा और अन्य कीमती सामान निकाल लिया गया और बाकी सामान मौके पर ही छोड़कर चोर फरार हो गए। चोरी की इस वारदात से किसानों में भारी आक्रोश है। सूचना मिलने के बाद बिजली विभाग की कर्मी मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। शुरुआती अनुमान के मुताबिक चोरी हुए ट्रांसफार्मरों की कीमत करीब 8 से 10 लाख रुपये बताई जा रही है। बिजली आपूर्ति बंद होने से खेतों की सिंचाई पूरी तरह रुक गई है, जिससे किसानों की चिंता बढ़ गई है। बिजली विभाग के कर्मचारी श्याम देव कुमार ने बताया कि चोरों ने कुल पांच ट्रांसफार्मरों को निशाना बनाया है। इनमें एक मॉन्टे कार्लो कंपनी, दो बजाज कंपनी और दो अशोका कंपनी के ट्रांसफार्मर शामिल हैं। इन ट्रांसफार्मरों को विभाग द्वारा किसानों की सिंचाई के लिए लगाया गया था, जहां से किसान मोटर पंप चलाकर खेतों में पानी देते थे। एक तरफ किसान धान की खेती बचाने के लिए जूझ रहे हैं, तो दूसरी तरफ ट्रांसफार्मर चोरी जैसी घटनाएं उनकी मुश्किलें और बढ़ा रही हैं। अब किसानों की निगाहें बिजली विभाग और प्रशासन पर टिकी हैं कि आखिर कब तक बिजली बहाल होती है और उनकी फसल बच पाती है।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News