News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम › गया › गया जी के इश्तियाक अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग पर उतरे सैंकड़ों लोग,

गया जी के इश्तियाक अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग पर उतरे सैंकड़ों लोग,

Category: गया | Date: 08 Jul 2026 | 👁️ Views: 216

शहर के पंचायती अखाड़ा निवासी जमीन कारोबारी इश्तियाक अहमद हत्याकांड में इंसाफ की मांग अब जोर पकड़ने लगी है। बुधवार शाम सैंकड़ों लोगों ने मृतक के घर से टावर चौक तक न्याय मार्च निकाला। हाथों में तख्ती और कैंडिल लिए मार्च में शामिल लोग इश्तेयाक अहमद हत्याकांड में स्पीडी ट्रायल चलाकर सजा दो, हत्या के 45 दिन बाद भी सभी नामजद अभियुक्त गिरफ्तार क्यों नहीं ? गया एसएसपी मगध रेंज आईजी जवाब दो, गया में बढ़ते अपराध पर रोक लगाओ के नारे लगा रहे थे। मार्च पंचायती अखाड़ा, आज़ाद पार्क, जीबी रोड, कोतवाली थाना होते टावर चौक पहुंचा जहां सभा किया गया। मार्च में शामिल भाकपा माले गया नगर प्रभारी तारिक अनवर ने कहा कि घटना को हुए 45 दिन बीत चुके हैं मगर पुलिस जांच और कार्रवाई से सभी इंसाफ पसंद लोग निराश हैं। अभी भी कई नामजद अभियुक्त पुलिस गिरफ्त से बाहर हैं। मृतक का मोबाइल फोन अभी तक पुलिस नहीं खोज पाई है। परिजनों का यह भी आरोप है कि पुलिस प्रशासन से कोई हमलोग से मिलने तक नहीं आया है। वहीं इंसाफ मंच जिला प्रभारी मोहम्मद शेरजहां ने कहा कि अपराध नियंत्रण में गया पुलिस की नाकामी तो जगजाहिर है ही, अब पुलिस जांच और कार्रवाई में भी लापरवाही देखने को मिल रही है। जिससे लोगों का भरोसा पुलिस प्रशासन से उठता जा रहा है। जिले में लगातार बढ़ते जघन्य अपराध से लोगों में भय का माहौल है। वहीं अपराधी आराम से घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं। ऐसे में मगध रेंज आईजी व गया एसएसपी को सामने आकर पुलिस जांच व कार्रवाई पर स्थिति स्पष्ट करना चाहिए। वहीं मार्च में शामिल मृतक की मां ने कहा कि मेरे बेटे के हत्यारों को स्पीडी ट्रायल चलाकर कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए। उन्होंने मुख्यमंत्री, डीएम और एसएसपी से इंसाफ की गुहार लगाई।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2416 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1711 Views
Big breaking गुरारू थानाध्यक्ष अखिलेश कुमार हटाए गए, अवैध वसूली के आरोपों पर गुरारू थानाध्यक्ष पर कार्रवाई
👁️ 1314 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 1005 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 942 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 805 Views
शेयर करें