होम
›
गया
›
खुद के विकास कार्यों का नीतीश कुमार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2 मिनट रुके और बिना कुछ बोले निकल गए नीतीश कुमार,नवरात्र के मौके पर लगाई गई थी प्रदर्शनी
खुद के विकास कार्यों का नीतीश कुमार ने किया प्रदर्शनी का उद्घाटन, 2 मिनट रुके और बिना कुछ बोले निकल गए नीतीश कुमार,नवरात्र के मौके पर लगाई गई थी प्रदर्शनी
Category: गया | Date: 17 Oct 2026 | 👁️ Views: 196
बिहार में पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के दो दशकों के दौरान हुए विकास कार्यों और सरकार की प्रमुख योजनाओं को आम लोगों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गयाजी के केदारनाथ मार्केट में विशेष प्रदर्शनी लगाई गई है। “20 साल बेमिसाल—बदलता बिहार, निखरता गया” की थीम पर आधारित इस प्रदर्शनी का उद्घाटन पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने किया।
इस प्रदर्शनी में बिहार सरकार की कई महत्वपूर्ण योजनाओं और विकास कार्यों को प्रदर्शित किया गया है। इनमें शराबबंदी, गंगाजल आपूर्ति योजना, जीविका के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की पहल, छात्र-छात्राओं के लिए साइकिल योजना सहित अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं को प्रमुखता से जगह दी गई है।
बता दे कि नवरात्र के मौके पर यह प्रदर्शनी लगाई गई है, गया के केदारनाथ मार्केट में नवरात्रि के मौके पर मां दुर्गा की प्रतिमा और पंडाल को देखने के लिए लाखों की भीड़ उमरती है यही कारण है कि केदारनाथ मार्केट में या प्रदर्शनी लगाई गई है या प्रदर्शनी सत्य में आठवीं और नवमी तक लगी रहेगी ताकि यहां आने वाले लोग इस प्रदर्शनी को भी देख पाएंगे वही जदयू कार्यकर्ताओं के द्वारा हर दिन एलईडी के माध्यम से नीतीश कुमार के कार्यकाल को भी दर्शाया और दिखाया जाएगा
🔥 Recent Top 5 News