अतरी के जीरी पैक्स अध्यक्ष बनीं संगीता, प्रतिद्वंद्वी को 467 वोट से हराया
Category: गया | Date: 03 Sep 2026 | 👁️ Views: 15
अतरी प्रखंड की जीरी पंचायत में संगीता देवी ने पैक्स अध्यक्ष पद के चुनाव में शानदार जीत हासिल की है ! इस मुकाबले में कुल चार उम्मीदवार अध्यक्ष पद के दावेदार थे, जिनमें चंद्रदीप प्रसाद को 51 वोट, पंकज कुमार को 112 वोट, रामबली प्रसाद यादव को 206 वोट और संगीता देवी को सबसे अधिक 668 वोट मिले ! संगीता देवी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंद्वी रामबली प्रसाद यादव को 467 वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी। चुनाव में अपनी इस धमाकेदार जीत के बाद अतरी बीडीओ धनंजय कुमार भारती ने संगीता देवी को आधिकारिक तौर पर जीत का प्रमाण पत्र सौंपा ! प्रमाण पत्र मिलने के बाद समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई और उन्होंने नवनिर्वाचित पैक्स अध्यक्ष को बधाई दी ! इस जीत से पंचायत के विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है ! वही मौके पर शुभकामनाएं देने वालों में गया शहर के युवा समाजसेवी सह विशाल प्राइवेट आईटीआई बोधगया के ट्रस्टी आकाश प्रदर्श उर्फ एपी युवा समाजसेवी सागर यादव विशाल यादव आदि शामिल रहे ! ज्ञात हो कि विजेता कैंडिडेट के पति स्वर्गीय विजय यादव भी पूर्व में इसी पंचायत से पैक्स अध्यक्ष रह चुके हैं।
←
Previous News
→
राष्ट्रीय लोक अदालत की सफलता को लेकर न्यायिक पदाधिकारियों की बैठक,अधिक से अधिक मामलों के निस्तारण पर जोर, पक्षकारों को समय पर नोटिस देने का निर्देश
Next News
बुढ़िया नदी के तट पर रोपी गई हरियाली, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश
🔥 Recent Top 5 News