News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन"

बिहार के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के जायज मांगों को पूरा कराने हेतु नगर विकास एवं आवास मंत्री का पुतला दहन"

Category: शहर | Date: 05 Aug 2026 | 👁️ Views: 26

बिहार राज्य के नगर निकायों के सफाईकर्मियों के विभिन्न मांगों को लेकर विगत छह दिनों से जारी अनिश्चित कालीन हड़ताल से सम्पूर्ण शहर, बाजार नरक में तब्दील है, आमजन गंदगी से त्राहि- त्राहि कर रहे हैं, सभी घरों के डस्टबीन में सूखा और गिला कचड़ा कई दिनों से पड़े रहने से बीमारियां फैलने का डर बनी हुई है, तो दुसरी ओर सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा मूक दर्शक बन चुप्पी साधे हुए हैं। आज गयाजी में सफाईकर्मी के वर्षों पुरानी मांगों के समर्थन में कॉंग्रेस पार्टी के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने स्थानीय टावर चौक पर नगर विकास एवं आवास मंत्री नीतीश मिश्रा का पुतला दहन कर अनिश्चित कालीन हड़ताल को समाप्त कराने की मांग की ताकि आमजनों को गंदगी से निजात मिल सके । पुतला दहन कार्यक्रम की अध्यक्षता गया जिला कॉंग्रेस कमिटी के अध्यक्ष रजनीश कुमार झुंना ने किया तथा कार्यक्रम में शामिल बिहार प्रदेश कॉंग्रेस कमिटी के प्रदेश प्रतिनिधि विजय कुमार मिट्ठू, पूर्व विधायक मोहम्मद खान अली, जिला कॉंग्रेस उपाध्यक्ष बाबूलाल प्रसाद सिंह, अमित कुमार सिंह उर्फ रिंकू सिंह, टिंकू गिरी ओंकार शक्ति युगल किशोर सिंह, विद्या शर्मा, दामोदर गोस्वामी, प्रदीप शर्मा, राम प्रमोद सिंह,,शिव कुमार चौरसिया, धर्मेंद्र कुमार निराला, सुनील कुमार पासवान, मुन्ना मांझी, आदि ने कहा कि नगर निकायों के सफाई कर्मचारियों जो वर्षों से ठेका पर काम करते आ रहे हैं, उन्हें स्थायी करने सहित उनके विभिन्न मांगों को राज्य सरकार अविलंब पूरा करे। नेताओं ने कहा कि दो दिनों पहले बिहार विधानसभा के अध्यक्ष गया के वर्षों से विधायक रहे डॉ प्रेम कुमार द्वारा सूबे के नगर विकास एवं आवास मंत्री से हड़ताल समाप्त कराने की बातों का भी कोई असर नहीं पड़ा, बल्कि पूरी तरह जुमला सिद्ध हुआ। भवदीय रजनीश कु झुंना विजय कु मिट्ठू ( अध्यक्ष) ( डेलीगेट )

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 898 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
Database Connection Error: SQLSTATE[HY000] [2002] Operation not permitted