News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, युद्ध स्तर पर कचरे को हटाने का कार्य शुरू, फिर गली मोहल्ला सड़के दिखेगी चकाचक

निगम सफाई कर्मियों की हड़ताल समाप्त, युद्ध स्तर पर कचरे को हटाने का कार्य शुरू, फिर गली मोहल्ला सड़के दिखेगी चकाचक

Category: गया | Date: 06 Aug 2026 | 👁️ Views: 247

गयाजी। नगर निकायों में पिछले एक सप्ताह से जारी हड़ताल गुरुवार को सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच हुई सफल वार्ता के बाद समाप्त हो गई। हड़ताल खत्म होने के साथ ही गया नगर निगम प्रशासन ने सभी सफाईकर्मियों एवं अन्य कर्मियों से तत्काल अपने दायित्वों का निर्वहन शुरू करने और पूरे शहर में विशेष सफाई अभियान चलाने की अपील की है। वे शहर में हड़ताल के दौरान प्रभावित हुई सफाई व्यवस्था को जल्द से जल्द सामान्य करना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है। नगर निगम की ओर से जारी अपील में कहा गया है कि शहर के विभिन्न वार्डों, मुख्य सड़कों, गलियों, बाजारों और सार्वजनिक स्थलों पर जमा कूड़े-कचरे का तत्काल उठाव किया जाए। सभी सफाईकर्मियों से आग्रह किया गया है कि वे पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ सफाई कार्य में जुटें, ताकि शहर को जल्द से जल्द स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित बनाया जा सके। साथ ही नियमित रूप से झाड़ू लगाने, कचरा संग्रहण एवं नालियों की सफाई का कार्य भी पूर्व की तरह सुचारु रूप से संचालित किया जाए। नगर निगम ने कहा है कि गया विश्वप्रसिद्ध धार्मिक एवं पर्यटन नगरी है और आगामी माह से शुरू होने वाला विश्वप्रसिद्ध पितृपक्ष मेला शहर के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण आयोजन है। इस दौरान देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु पिंडदान एवं धार्मिक अनुष्ठानों के लिए गया पहुंचते हैं। ऐसे में स्वच्छ, सुंदर और व्यवस्थित शहर की छवि बनाए रखना नगर निगम की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसी उद्देश्य से सफाई व्यवस्था को पूरी क्षमता के साथ बहाल करने की दिशा में पहल की जा रही है। प्रशासन ने सभी सफाई निरीक्षकों, वार्ड प्रभारियों एवं संबंधित अधिकारियों से भी अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सफाई अभियान की सतत निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि कहीं भी कूड़े का जमाव न रहे। आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त संसाधनों और वाहनों की मदद से भी सफाई कार्य को गति देने की बात कही गई है, ताकि कम समय में पूरे शहर की स्वच्छता व्यवस्था पूरी तरह पटरी पर लौट सके। नगर निगम ने शहरवासियों से भी सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें, खुले में कूड़ा फेंकने से बचें तथा स्वच्छता बनाए रखने में नगर निगम का साथ दें। नगर निगम ने यह भी स्पष्ट किया है कि सफाई कार्य अत्यावश्यक सेवाओं के अंतर्गत आता है। इसलिए यदि कोई कर्मी जानबूझकर सफाई कार्य में बाधा उत्पन्न करने का प्रयास करता है या अत्यावश्यक सेवा को प्रभावित करता है, तो उसके विरुद्ध नियमानुसार एवं विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। हड़ताल समाप्त होने के बाद नगर निगम को उम्मीद है कि सभी सफाईकर्मी पूरी निष्ठा के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे और आने वाले दिनों में गया शहर एक बार फिर स्वच्छ, व्यवस्थित और श्रद्धालुओं के स्वागत के लिए पूरी तरह तैयार नजर आएगा।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1658 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 981 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 900 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 792 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 636 Views
📤 Share News