News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम शहर हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

हत्या के नामजद अभियुक्त के घर इश्तेहार चस्पा, एक माह में आत्मसमर्पण नहीं किया तो होगी कुर्की

Category: शहर | Date: 19 Aug 2026 | 👁️ Views: 13

शेरघाटी थाना कांड संख्या 948/22 में हत्या के नामजद अभियुक्त के विरुद्ध पुलिस ने न्यायालय के आदेश के तहत कार्रवाई तेज कर दी है। पुलिस टीम ने बुधवार को चिंताबकला गांव पहुंचकर प्राथमिकी के नामजद अभियुक्त सोनू पासवान, पिता सुदामा पासवान के घर विधिवत इश्तेहार का तामिला कराया और उसे चस्पा किया। पुलिस के अनुसार, उक्त मामला शेरघाटी थाना कांड संख्या 948/22, दिनांक 12 अक्टूबर 2022 से संबंधित है। मामले में प्रारंभ में भारतीय दंड संहिता की धारा 341, 323, 324, 307 एवं 34 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई थी। बाद में मामले में परिवर्तित धारा 302/34 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया। सोनू पासवान को इस मामले में प्राथमिकी का नामजद अभियुक्त बनाया गया है। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में अभियुक्त के घर इश्तेहार का विधिवत तामिला कराया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा अभियुक्त को निर्धारित अवधि में न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण करने का अवसर दिया गया है। यदि अभियुक्त एक माह के भीतर आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके विरुद्ध न्यायालय से कुर्की-जब्ती की कार्रवाई की जाएगी। थानाध्यक्ष ने बताया कि इश्तेहार चस्पा करने के लिए एसआई पूजा कुमारी और एसआई शिव शंकर शाह की टीम को भेजा गया था। दोनों पुलिस पदाधिकारियों ने अभियुक्त के घर पहुंचकर नियमानुसार इश्तेहार चस्पा किया और आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दी। पुलिस की इस कार्रवाई के बाद गांव में मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। पुलिस का कहना है कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध न्यायालय के निर्देशानुसार आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2386 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 980 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 791 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 635 Views
📤 Share News