News1 Bihar Jharkhand

☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


☰ Menu


📌 Categories
AI/ट्रेंड्स
No subcategories

📜 Policy Pages

🌐 Follow Us


होम गया नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले छात्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार पासवान, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत

नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से मिले छात्र लोजपा (रामविलास) के प्रदेश महासचिव विवेक कुमार पासवान, छात्रों की समस्याओं से कराया अवगत

Category: गया | Date: 06 Aug 2026 | 👁️ Views: 583

नई दिल्ली प्रवास के दौरान मुझे अपने आदर्श, प्रेरणास्रोत एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान से आत्मीय मुलाकात कर उनका आशीर्वाद एवं स्नेह प्राप्त करने का सौभाग्य मिला। इस अवसर पर मैंने बिहार सहित विभिन्न क्षेत्रों के छात्र-छात्राओं से जुड़ी शिक्षा, छात्रावास, छात्रवृत्ति, रोजगार एवं अन्य महत्वपूर्ण समस्याओं से उन्हें विस्तारपूर्वक अवगत कराया। माननीय मंत्री जी ने सभी विषयों को गंभीरता से सुना तथा छात्रों के हित में सकारात्मक पहल का भरोसा दिलाया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, अनुशासन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में अपनी सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। माननीय चिराग पासवान जी का मार्गदर्शन हम सभी युवाओं के लिए प्रेरणादायी है। उनके विचार, नेतृत्व और छात्रों के प्रति संवेदनशीलता हमें समाज और संगठन के लिए निरंतर कार्य करने की ऊर्जा प्रदान करती है। मैं उनके स्नेह, आशीर्वाद एवं बहुमूल्य मार्गदर्शन के लिए हृदय से आभार व्यक्त करता हूँ तथा विश्वास दिलाता हूँ कि छात्र-छात्राओं की आवाज़ को मजबूती के साथ उठाते हुए उनके अधिकारों और हितों के लिए निरंतर संघर्ष करता रहूँगा। आपका भाई विवेक कुमार पासवान प्रदेश महासचिव छात्र लोजपा (रामविलास)

💬 Comments

🔥 Trending

बिंदी यादव के पुण्यतिथि के 2 दिन पहले उनके पुत्र रॉकी यादव के दो बॉडीगार्ड के बीच गोलीबारी एक बॉडीगार्ड की मौत, खैनी को लेकर बढ़ा विवाद
👁️ 2385 Views
गया जी के चर्चित शांतिनिकेतन अकादमी में मनाया गया धूमधाम से मदर्स डे
👁️ 1654 Views
1 साल पहले हुआ था पगला मांझी का हाफ एनकाउंटर, जेल से छूटकर फिर मचाया तहलका, दो युवकों को गर्दन काटने की कोशिश
👁️ 979 Views
Big breaking मानपुर सिक्स लेन पुल के नीचे फल्गु नदी में मिला अज्ञात युवक का शव, इलाके मे मची सनसनी,पहचान मे जुटी पुलिस
👁️ 899 Views
इसे पहचानने में आप मदद करें.. एनएच-19 किनारे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान में जुटी डोभी पुलिस
👁️ 790 Views
गया जंक्शन से श्रीनगर तक यात्री ट्रेन का परिचालन हो, धार्मिक और सैन्य दृष्टि से अति महत्वपूर्ण : ई. नंदलाल मांझी*
👁️ 634 Views
📤 Share News